Monday, May 25, 2026

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeताजा खबरCTM Suspended : हरियाणा सरकार ने HCS अफसर को किया सस्पेंड, 3...

CTM Suspended : हरियाणा सरकार ने HCS अफसर को किया सस्पेंड, 3 साल पहले लगे थे

Haryana CTM Suspended : हरियाणा के कैथल जिले में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट (CTM) गुरविंद्र सिंह को मुख्य सचिव कार्यालय के आदेशों के बाद सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन से संबंधित आदेश उनकी आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए, हालांकि इन आदेशों में सस्पेंशन का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, मंडी प्रबंधन के दौरान कार्यों में कथित अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की गई मानी जा रही है।

इस मामले में HCS अधिकारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सस्पेंशन की जानकारी ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई। उस समय वे कार्यालय से जा चुके थे, जिसके चलते उन्हें तत्काल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। अगले दिन स्टाफ के कर्मचारियों ने उन्हें सूचित किया कि उनकी मेल पर सस्पेंशन के आदेश आए हैं। वे स्वयं इस बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र के बाघोत गांव निवासी गुरविंद्र सिंह ने करीब तीन वर्ष पहले ही पहले प्रयास में हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आरपीएस स्कूल, महेंद्रगढ़ से पूरी की, जहां वे टॉपर रहे। इसके बाद उन्होंने एनआईटी कुरुक्षेत्र से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। वे दो बार यूपीएससी की लिखित परीक्षा भी पास कर चुके हैं।

करीब दो वर्षों से गुरविंद्र सिंह कैथल में सीटीएम के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई और निलंबन के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

Spread the love