Redmi A7 Pro 5G: Redmi शुरू से ही मार्किट में काफी किफायती और बेहतरीन प्रोडक्ट लॉन्च करती आ रही है ऐसे ही कंपनी ने इस बार फिर से किफायती 5G हैंडसेट्स पेश करने की घोषणा कर दी है। जिसके चलते अब कंपनी 13 अप्रैल को Redmi A7 Pro 5G को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन के लिए किंग ऑफ पावर एंड स्टाइल टैगलाइन का इस्तेमाल किया है जो इस फ़ोन के परफॉर्मन्स और डिजाइन की और इशारा किया है।
जानकारी के मुताबिक इस फ़ोन को उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में ज्यादा फीचर्स से लेस्स फ़ोन को खरीदना चाहतें है। इसके अलावा जो लोग लम्बी बैटरी लाइफ की उम्मीद करतें है उनके लिए भी यह फ़ोन काफी बेहतर होने वाला है।
6300mAh बैटरी और बड़ी डिस्प्ले Redmi A7 Pro 5G

इस फोन की सबसे बड़ी बात इसकी 6300mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन ज्यादा इस्तेमाल के बावजूद पूरे दिन साथ निभाएगा। हालांकि, फास्ट चार्जिंग के बारे में अभी कोई खुलासानहीं हुआ है। डिस्प्ले के मामले में भी रेडमी ने बड़ा दांव खेला है। Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले बता रही है। बड़े स्क्रीन साइज के कारण गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव काफी बेहतर होने की उम्मीद है।
शाओमी ड्यूरेबिलिटी पर फोकस Redmi A7 Pro 5G
डिजाइन के मोर्चे पर कंपनी ने शाओमी हाइपरलैंड फीचर को शामिल किया है। यह काफी हद तक आईफोन के डायनामिक आइलैंड की तरह काम करेगा, जहां पंच-होल नॉच के पास ही यूजर्स को जरूरी नोटिफिकेशंस और कंट्रोल्स नजर आएंगे। इसके अलावा, कंपनी ने फोन की मजबूती यानी ड्यूरेबिलिटी पर भी काफी जोर दिया है। आधिकारिक रेंडर से पता चलता है कि यह एक रग्ड और टिकाऊ हैंडसेट होगा, हालांकि इसके लिए मिलने वाली सटीक रेटिंग IP रेटिंग की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में ही पता चल सकेगी।
32MP कैमरा Redmi A7 Pro 5G
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Redmi A7 Pro 5G के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें 32MP का डुअल AI कैमरा मिलेगा, जो बेहतर पोर्ट्रेट और लो-लाइट फोटो सकेगा। फोन के बैक पैनल की झलक से साफ है कि इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक दिया गया है। किफायती 5G सेगमेंट में इस तरह के स्पेसिफिकेशन्स के साथ शाओमी एक बार फिर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

