RR vs RCB: IPL 2026 का रोमांच दर्शकों के सीर चढ़कर बोल रहा है। जिसके चलते कई युवा बल्लेबाज़ अपना जोहर दिखा रहे है इसी के चलते आज शाम भी IPL का मुकाबला को दिग्गज टीमों के बिच खेला जा रहा है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जब राजस्थान रॉयल्स और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिच खेला जा रहा है। ।एक तरफ राजस्थान की नजरें अपनी चौथी जीत पर हैं, वहीं बेंगलुरु की टीम अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। RR vs RCB
इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी जिस तरह की आक्रामकता दिखा रही है, उसने विपक्षी कप्तानों की रातों की नींद उड़ा दी है। विशेषकर यशस्वी जायसवाल और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने पावरप्ले के समीकरण ही बदल दिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी का बुमराह पर वो छक्का RR vs RCB

महज 15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे बड़े गेंदबाजों को चकमा देने वाले वैभव सूर्यवंशी आज चर्चा का केंद्र हैं। पिछले मुकाबले में जिस तरह उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, उसने साफ कर दिया कि यह युवा खिलाड़ी दबाव को पहचानता ही नहीं है। यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर वैभव टीम को ऐसी शुरुआत दे रहे हैं, जिससे आगे के लिए राह आसान हो जाती है।
राजस्थान के गेंदबाजों ने भी अब तक सटीक रणनीति पर अमल किया है। संदीप शर्मा जैसे गेंदबाज डेथ ओवरों में अपना जलवा दिखा रहे हैं।
आरसीबी का पडिक्कल कार्ड और विराट का मार्गदर्शन
दो साल पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके विराट कोहली आज भी आरसीबी की धड़कन बने हुए हैं। उनकी मौजूदगी में आरसीबी ने एक ऐसा शीर्षक्रम तैयार किया है जो किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की कूवत रखता है। पिछले मैच में फिल साल्ट की तूफानी पारी ने बेंगलुरु के इरादे साफ कर दिए थे।RR vs RCB
संतुलित गेंदबाजी आरसीबी के गेंदबाजों ने इस सीजन में सबको चौंकाया है। जैकब डफी ने जोश हेजलवुड की कमी महसूस नहीं होने दी है। वही स्पिन की बात करें तो मिडिल ओवर्स में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा की जोड़ी रनों की गति पर अंकुश लगाने में माहिर साबित हो रही है। कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड की मौजूदगी आरसीबी को अंत में बड़े स्कोर तक ले जाने की गारंटी देती है।
दोनों टीमों की संभावित ताकत RR vs RCB
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरैल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, एडम मिल्ने।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, फिल साल्ट, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जितेश शर्मा।

