Monday, May 25, 2026

― Advertisement ―

spot_img
Homeताजा खबरMobile Recharge Plans: TRAI का बड़ा फैसला, बिना डेटा वाला रिचार्ज होगा...

Mobile Recharge Plans: TRAI का बड़ा फैसला, बिना डेटा वाला रिचार्ज होगा लॉन्च, कम हो जाएंगे कॉलिंग के दाम

Mobile Recharge Plans: देश में मोबाइल रिचार्ज को लेकर कई बार सवाल उठें है क्योंकि मोबाइल रिचार्ज प्लान में रेकार्ड तोड़ वृद्धि कुछ ही सालों में देखने को मिली है जिसके चलते मोबाइल रिचार्ज ही ग्रहकों का काफी बजट पर दबाव डालते है क्योंकि कई ग्राहकों को न उसे होने वाले कॉम्बो पैक भी खरीदने पड़ते है। लेकिन अब भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण TRAI ने अब काफी महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है। जिससे कई करोड़ यूजर्स को लाभ होगा जो मोबाइल का प्रयोग केवल बात करने के लिए ही करते है डाटा का प्रयोग नहीं करतें। Mobile Recharge Plans

TRAI ने एक नया ड्राफ्ट प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियों के लिए अब केवल वॉइस कॉल और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य हो सकता है। इस कदम का सबसे बड़ा असर रिचार्ज की कीमतों पर पड़ेगा, क्योंकि इसमें डेटा का भारी-भरकम शुल्क शामिल नहीं होगा।

बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी Mobile Recharge Plans

Mobile Recharge Plans: TRAI का बड़ा फैसला, बिना डेटा वाला रिचार्ज होगा लॉन्च, कम हो जाएंगे कॉलिंग के दाम
Mobile Recharge Plans: TRAI का बड़ा फैसला, बिना डेटा वाला रिचार्ज होगा लॉन्च, कम हो जाएंगे कॉलिंग के दाम

अभी की बात करें तो देश में मुख्य कंपनी जैसे , एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया केवल डाटा के साथ ही प्लान पेश करती है। जैसे अगर किसी को भी 84 दिन वाला प्लान चाहिए तो उसे डाटा भी साथ लेना ही पड़ेगा चाहे वह उस डाटा का प्रयोग करें या न करें। TRAI का यह नियम उन लोगो को सीधा फायदा देगा जो बजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्र के लोग फीचर फ़ोन का प्रयोग करतें है जिन्हे इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती।

जरूरत के हिसाब से चुनाव: यूजर्स को अनचाहे डेटा के लिए पैसे नहीं देने होंगे। डेटा हटने से प्लान की कीमतें काफी नीचे आने की उम्मीद है।कंपनियों को ये प्लान अपने ऐप और स्टोर पर प्रमुखता से दिखाने होंगे।

28, 56 और 84 दिन की हर कैटेगरी में मिलेंगे विकल्प

नए नियमों के लागू होने के बाद कंपनियों को हर वैलिडिटी पीरियड के लिए विशेष वॉइस + SMS प्लान पोर्टफोलियो में शामिल करने होंगे। TRAI का मानना है कि बाजार में फिलहाल जो वॉइस प्लान उपलब्ध हैं, वे या तो बहुत सीमित हैं या उनकी कीमत डेटा पैक के लगभग बराबर ही रखी गई है।

नियामक ने साफ किया है कि कंपनियों को 28 दिन, 56 दिन और 84 दिनों की वैधता वाले ऐसे विकल्प देने होंगे जो पूरी तरह से डेटा-मुक्त हों। इससे ग्राहकों के पास अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्लान चुनने की असली आजादी होगी।

कंपनियों को 28 अप्रैल तक का मिला वक्त Mobile Recharge Plans

इस नए नियम को लेकर TRAI ने सभी हितधारकों और टेलीकॉम कंपनियों से राय मांगी है। इसके लिए 28 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है। फीडबैक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे लागु किया जाएगा। Mobile Recharge Plans

जानकारों का मानना है कि अगर यह प्रस्ताव लागु होता है तो टेलीकॉम सेक्टर में एक बार फिर टैरिफ वॉर छिड़ सकती है। कंपनियों के लिए चुनौती यह होगी कि वे बिना डेटा वाले इन प्लान्स की कीमत कितनी कम रखती हैं ताकि ग्राहकों को वाकई राहत महसूस हो।

Spread the love