Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सबसे प्रमुख मंडी में फसलों की दस्तक के साथ ही व्यपारियों की भी भरमार देखने को मिली है। जिसके चलते अब रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही नरमा की बची हुई फसल की अवाक के बीच बाजार के रेट में काफी उठाव चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते बुधवार को मंडी में नरमा और तेलहन जैसी फसलों के रेट में में ज्यादा उतराव चढ़ाव देखने को नहीं मिला है।
नरमा और कपास Sirsa Mandi Bhav

सिरसा मंडी अपनी कपास और नरमा की गुणवत्ता के लिए देश भर में मशहूर है। आज मंडी में नरमा की ऊंचे भाव की बोली 8111 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंची। जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुई की मांग और स्थानीय मिलों के चलते अच्छे रेशे वाले नरमा को उम्मीद से बेहतर दाम मिल रहे हैं। वहीं, देसी कपास के भाव भी 7300 रुपये के स्तर को छू रहे हैं, जो किसानों के लिए राहत की बात है। Sirsa Mandi Bhav
सरसों और गेहूं
मार्च की बेमौसम बारिश के बाद अब धूप खिलने से सरसों की कटाई ने जोर पकड़ लिया है। मंडी में आज सरसों की आवक पिछले हफ्ते के मुकाबले काफी ज्यादा रही। गुणवत्ता के आधार पर सरसों 6560 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। वहीं, गेहूं की नई फसल भी अब धीरे-धीरे मंडी पहुंचने लगी है। जिसके चलते 1 अप्रैल से करीब 160 रूपये की बढ़ोतरी के साथ MSP पर फसल है। Sirsa Mandi Bhav
भाव में उतार-चढ़ाव का दौर
ग्वार की बात करें तो वायदा बाजार के संकेतों के चलते ग्वार के भाव 5040 रुपये के आसपास टिके हुए हैं। चने की फसल में भी इस बार किसानों को अच्छी उम्मीदें हैं, आज मंडी में चने की अधिकतम बोली 5611 रुपये दर्ज की गई।
सिरसा मंडी के आज के विस्तृत भाव
नीचे दी गई सूची में फसलों के न्यूनतम और अधिकतम भाव की जानकारी दी गई है:
फसल का नाम न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
नरमा (नया) 6000 8111
देसी कपास 6000 7300
सरसों 5000 6560
ग्वार 4000 5040
चना 4500 5611
गेहूं (कणक) 2000 2400
जौ 1500 2090
मूंग 4000 5000
बाजरा 1800 1900
व्यापारियों का क्या है कहना Sirsa Mandi Bhav
मंडी के वरिष्ठ व्यापारियों का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते में गेहूं और सरसों की आवक अपने चरम पर होगी। फिलहाल मौसम साफ होने की वजह से फसल में नमी की मात्रा कम है, जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। यदि आवक इसी तरह बढ़ती रही, तो आने वाले समय में दामों में थोड़ा सुधार या स्थिरता देखी जा सकती है।

