Smart Electricity Meter: हरियाणा सरकार ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला लिया है जो पहले से ज्यादा आधुनिक होंगे . सरकार की और से उठाया गया यह अहम कदम मन जा रहा है क्योंकि इससे प्रयोग करना भी आसान होगा और इसका भुगतान करना भी काफी आसान रहेगा . इस मीटर में उपभोगता को प्रीपेड और पोस्टपेड विकल्प उपलब्ध होंगे . यह मीटर सुविधा मोबाइल सिम की तरह कार्य करेगी जिससे जनता जैसे चाहे अपनी जरूरत के मुताबिक प्रयोग कर सकेगी . और अपने बजट के अनुसार ही भुगतान करने के लिए बिजली का सभी प्रयोग करेंगे .
बिलिंग की पारदर्शिता Smart Electricity Meter
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह फैसला बिजली की समस्या को सुधरने के लिए और बिजली बिल में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है .इससे बिल में आ रही कई तकनिकी समस्याओं से भी बचा जा सकेगा . इस योजना की शुरुआत पहले शहर से की जाएगी और फिर धीरे -धीरे पुरे राज्य में इसे लागु किया जाएगा . Smart Electricity Meter
स्मार्ट मीटर क्यों जरुरी
प्रदेश में अभी कई पुराने मीटर ही लगे हुए है जिसमे कई में गलत रेडिंग की शिकायत रहती है जिसके चलते इसमें सुधर करना बहुत ही आवश्यक है . क्योकि गलत रेडिंग से मैनुअल बिलिंग में देरी हो रही है . Smart Electricity Meter
बिजली चोरी की संभावनाएं ज्यादा है .
बिजली चोरी जैसी चीजों से बचने के लिए भी यह स्मार्ट मीटर बहुत ही फयदेमंद साबित होंगें . क्योकि सिर्फ बिजली चोरी से ही कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है. यह तकनीकी घाटे के कारण होता है। स्मार्ट मीटर इन चुनौतियों को कम करने में मदद करेंगे।
स्मार्ट मीटर कैसे करेंगे काम
स्मार्ट मीटर में प्रीपेड और पोस्टपेड विकल्प मिलते है जिसमे आप प्रीपेड में पहले रिचार्ज करवा सकते है और पोस्ट पेड में महीने के अंत में बिल भुगतान कर सकते है .Smart Electricity Meter
यह मोबाइल फ़ोन में मिलने वाली सेवाओं के रूप में काम करेगी . जिससे उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर सीधी नजर रख सकेंगे। इस प्रकार से उपभोक्ता को रीयल टाइम डेटा और डिजिटल बिलिंग मिलेगी की कब कितनी बिजली का प्रयोग किया गया है . इसके आलावा रेडिंग लेने वाले कर्मचारी आने की जरूरत नहीं होगी . बिल समय पर और सही बनेगा . उपभोक्ता मोबाइल ऐप या पोर्टल पर खपत देख सकेंगे. ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, इससे उपभोक्ता अपनी आदतों में बदलाव कर बिजली बचाने के लिए प्रेरित होंगे। Smart Electricity Meter
अंडरग्राउंड बिजली लाइनों पर भी जोर
मंत्री अनिल विज ने बताया कि गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने का काम पहले से चल रहा है। अब इसे अन्य जिलों में भी विस्तार दिया जाएगा।

