Special Train Update: रेलवे की ओर से यात्रियों को राहत देने के लिए समय समय पर विशेष ट्रैन चलाई जाती है जिसके चलते यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना और भी आसान हो जाता है।
इसी के चलते आगे गर्मी के सीजन में छुटियों के चलते ज्यादा लोग घूमने के लिए घर से बाहर निकलते है जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब रेलवे की और से कुछ स्पेशल ट्रैन को लम्बे समय तक चलाए रखने का फैसला लिया गया है जिसके चलते भिवानी के अलावा देश के करीब 3 राज्य के यात्रिओं को लाभ होगा।
बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन का समय बढ़ा दिया गया है जो अब 30 जुलाई तक चलाई जाएगी जिसके चलते राजस्थान के किलों, गुजरात के व्यापारिक केंद्रों या महाराष्ट्र के समुद्र तटों की सैर करने वालो के लिए यात्रा करना और भी आसान होगा।
हरियाणा से तीन राज्यों का सफर होगा आसान Special Train Update

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09007 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी अब 1 अप्रैल से 29 जुलाई तक हर हफ्ते संचालित होगी। Special Train Update
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09008 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस 2 अप्रैल से 30 जुलाई तक अपनी सेवाएं देगी। गौर करने वाली बात यह है कि इस विस्तार के साथ ही ट्रेन के समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेनों और स्थानीय परिवहन के लिए बेहतर तालमेल मिल सके।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी समर स्पेशल Special Train Update
यह स्पेशल ट्रेन अपने सफर के दौरान दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी और चरखी दादरी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी।
इन ठहरावों की वजह से न केवल लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि इन शहरों के बीच व्यापार और पर्यटन के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। Special Train Update
वेटिंग लिस्ट के झंझट से मिलेगी मुक्ति
गर्मियों के मौसम में अक्सर नियमित ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती और वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा सौ के पार पहुंच जाता है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने से नियमित गाड़ियों पर दबाव कम होगा। पर्यटन सीजन में हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग गुजरात और महाराष्ट्र का रुख करते हैं, ऐसे में इस ट्रेन के पास अतिरिक्त कोच और फेरे होने से यात्रियों के पास सफर के लिए एक पुख्ता विकल्प मौजूद रहेगा। यात्री अब अपनी छुट्टियों की प्लानिंग जुलाई अंत तक बिना किसी टिकट की चिंता के कर सकते हैं।

