Summer Special Trains: रेलवे चलाएगा 26 स्पेशल ट्रेनें, वैष्णो देवी और अयोध्या जाना हुआ आसान

Date:

Summer Special Trains: गर्मियों की छुटियों को देख्नते हुए रेलवे द्वारा लगातार नई ट्रेन चलाई जा रही है ऐसे इसलिए क्योंकि गर्मियों की छुटियों के दौरान रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। क्योंकि सभी एक स्थान से दूसरे स्थान पर गहने के लिए और अपने घर की और जाते है। जिसके चलते भारतीय रेल द्वारा भी तैयारी कर ली गई है। ताकि गर्मियों की छुटियों में भीड़ को नियत्रित किया जा सकें। इसके लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए भी समर स्पेशल ट्रेन चलने का फैसला लिया गया है। Summer Special Trains

रेलवे के इस कदम से उन हजारों परिवारों को राहत मिलेगी जो पिछले कई हफ्तों से कन्फर्म टिकट के लिए वेटिंग लिस्ट पर नजर गड़ाए बैठे थे। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अप-डाउन रूटों पर कुल 26 स्पेशल ट्रेनें पटरी पर उतरने के लिए तैयार हैं।

ये विशेष ट्रैन चलाई गई Summer Special Trains

Summer Special Trains: रेलवे चलाएगा 26 स्पेशल ट्रेनें, वैष्णो देवी और अयोध्या जाना हुआ आसान
Summer Special Trains: रेलवे चलाएगा 26 स्पेशल ट्रेनें, वैष्णो देवी और अयोध्या जाना हुआ आसान

इस साल अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन और गर्मियों में माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए भक्तों का भारी सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल अब दिल्ली से कटरा के लिए ट्रेन नंबर 04081/82 का संचालन 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन दिल्ली से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रवाना होगी। वहीं वापसी में कटरा से यह हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। Summer Special Trains

अयोध्या कैंट-आनंद विहार अयोध्या जाने वालों के लिए ट्रेन नंबर 04213/14 पहले ही शुरू हो चुकी है। यह 15 जुलाई तक चलती रहेगी। अयोध्या से यह हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को प्रस्थान करेगी।

दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए ट्रेन नंबर 04209/10 का संचालन होगा। दिल्ली से यह ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अपनी सेवा देगी। Summer Special Trains

पूर्वी भारत की यात्रा करने वालों के लिए भी रेलवे ने राहत दी है। कामाख्या देवी के दर्शन के लिए दिल्ली से ट्रेन नंबर 04068/67 का संचालन 20 मार्च से शुरू हो चुका है जो 15 जुलाई तक जारी रहेगा। इसी तरह आनंद विहार से भुवनेश्वर के लिए भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04066/65) चलाई जा रही है।

उत्तर रेलवे के अंबाला, दिल्ली, लखनऊ और मुरादाबाद मंडल को इन ट्रेनों के सफल संचालन के निर्देश दे दिए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC या NTES ऐप पर जाकर समय-सारणी और उपलब्धता की जांच कर जल्द से जल्द बुकिंग करा लें।

समर स्पेशल ट्रेनें Summer Special Trains

जानकारों का मानना है कि पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के लिए इस समया काफी भीड़ होती है ऐसे में नियमित ट्रेनों पर बोझ चार गुना तक बढ़ जाता है। इन 26 अतिरिक्त ट्रेनों के चलने से न केवल वेटिंग लिस्ट कम होगी, बल्कि दलालों के चंगुल से भी यात्रियों को बचाया जा सकेगा। रेलवे ने इस बार सुरक्षा और सफाई के लिए भी विशेष टीमों का गठन किया है ताकि गर्मी के लंबे सफर में यात्रियों को असुविधा न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related