t20 cricket world cup today match: सेमीफाइनल आज, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड आमने सामने

Date:

T20 Cricket World Cup Today Match:  T20 world Cup का भारत में आज 4 मार्च को सेमी फ़ाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम आमने सामने होगी। इसी के चलते 8 मार्च को फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। लगभग एक महीने तक चले रोमांचक टूर्नामेंट के बाद अब सिर्फ चार टीमें बची हैं। आज के मैच के साथ फाइनल की पहली टीम तय हो जाएगी। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बिच खेला जाएगा। t20 cricket world cup today match

आज का सेमीफाइनल किसके बीच T20 Cricket World Cup Today Match

t20 cricket world cup today match: सेमीफाइनल आज, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड आमने सामने
t20 cricket world cup today match: सेमीफाइनल आज, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड आमने सामने

पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आमने सामने होंगी। इसमें दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में लगातार सात मुकाबले जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया है। टीम संतुलित नजर आई है और गेंदबाजी आक्रमण ने कई बार मैच का रुख बदला है।वहीं न्यूजीलैंड ने उतार चढ़ाव भरे अभियान के बाद अंतिम चार में जगह बनाई। ग्रुप चरण में इंग्लैंड से हार के बावजूद नेट रन रेट और अन्य नतीजों के आधार पर उसे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। t20 cricket world cup today match

हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं

यदि टी20 विश्व कप इतिहास पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं और हर बार दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच खेले गए 19 मुकाबलों में 12 में दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा, जबकि न्यूजीलैंड को 7 जीत मिली हैं।

क्रिकेट विश्लेषक अजय मेहरा के अनुसार आंकड़े भले दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हों, लेकिन नॉकआउट मैचों में दबाव अलग तरह का होता है। न्यूजीलैंड जैसी टीम बड़े मंच पर संयम के लिए जानी जाती है।

मैच कब और कहां

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा। विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच निर्धारित है। इसी के चलते टूर्नामेंट का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है और दोनों सेमीफाइनल मुकाबले शाम के समय खेले जाने की संभावना है।

दक्षिण अफ्रीका की ताकत

दक्षिण अफ्रीका की ताकत की बात करें तो सात मैचों में लगातार जीत के बाद संतुलित बल्लेबाजी क्रम और तेज गेंदबाजों का प्रभावी प्रदर्शन के चलते ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार ट्रॉफी के करीब पहुंचने की स्थिति में दिख रही है। t20 cricket world cup today match

न्यूजीलैंड की रणनीति

न्यूजीलैंड की बात करें तो दबाव में शांत प्रदर्शन की क्षमता और मध्यक्रम की स्थिरता के चलते बड़े मैचों का अनुभव न्यूजीलैंड ने अतीत में आईसीसी आयोजनों में कई बार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। क्रिकेट अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी यह मुकाबला महत्वपूर्ण है। आईसीसी टूर्नामेंट के अंतिम चरण में दर्शकों की संख्या और विज्ञापन राजस्व में वृद्धि देखी जाती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related