HSSC Group C चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-C भर्ती में बदलाव करते हुए विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत पहले से निकले भर्ती पदों की संख्या में वृद्धि की है।
जानकारी के लिए बता दें कि पहले 2 फरवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन अब 6 फरवरी से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले बदलाव किये हुए विज्ञापन और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध है।
HSSC Group C : पद बढ़ने से युवाओं को राहत
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अलग-अलग कैटेगरी में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। सबसे बड़ा बदलाव ग्रुप-2 और ग्रुप-3 में देखने को मिला है।

ग्रुप-2 में स्टेनो टाइपिस्ट के पद 586 कर दिए गए है जो पहले 486 थे। ग्रुप-3 में स्टेनो टाइपिस्ट के पद 702 कर दिए गए है जो पहले 696 थे। ग्रुप-3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 260 कर दी गई है जो पहले 173 थी। यह बढ़ोतरी उन युवाओं के लिए राहत की खबर है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
HSSC के चेयरमैन ने पोस्ट की ये बात
HSSC Group C को लेकर HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी अभ्यर्थी ध्यान दें, विज्ञापन संख्या 03/2026 के अंतर्गत विभिन्न भर्तियों पर पदों की संख्या को बढ़ा दी गई है। जो कि इस प्रकार हैं।
- 1. ग्रुप संख्या 02 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के पदों की संख्या को 486 पद से बढ़ा कर 586 पद कर दिए गए हैं।
2. ग्रुप संख्या 03 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट (दोनों भाषाएं) के पदों की संख्या को 696 पद से बढ़ाकर 702 पद कर दिए गए हैं।
3. ग्रुप 03 के अंतर्गत जूनियर स्कोर स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या को 173 पद से बढ़ाकर 260 पद कर दिया गया है। - ज्ञात हो कि उक्त विज्ञापन पर आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी 2026 से प्रारंभ होनी थी जो कि अब 06 फरवरी 2026 से होगी ।
- नोटिस लिंक : https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-99c4-13a6-819c-1946b0e7004e/advertisements
क्यों अहम है यह बदलाव
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओ को पदों की संख्या बढ़ने से प्रतियोगिता थोड़ी आसान होगी और अधिक उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। यह संशोधन युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार करता है। अब उम्मीदवारों के पास कुछ अतिरिक्त दिन हैं ताकि वे अपने दस्तावेज तैयार कर सकें और आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पूरा कर सकें।
आयोग ने साफ किया है कि सभी उम्मीदवारों को संशोधित विज्ञापन का पालन करना होगा। HSSC ने ग्रुप-सी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई है। स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों में वृद्धि हुई है। आवेदन अब 6 फरवरी से शुरू होंगे।

