Today gold silver price : मार्केट खुलते ही बढ़ी सोने चांदी की कीमतें, देखें 12 जनवरी 2026 को Sona Chandi के भाव

Date:

Today gold silver price : सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव हो रहे हैं। हालांकि अधिकांश रूख तेजी की ओर रहता है। नए साल में शुरुआती कुछ दिनों तक सोने चांदी की कीमतों में गिरावट आई लेकिन उसके बाद अमेरिका द्वारा वेनेलुएला पर अटैक किया गया तो सुरक्षित निवेश की तरफ जाने के कारण सोने चांदी की कीमतें ज्यादा हो गई। आज यानि 12 जनवरी 2026 को हरियाणा समेत देश भर में सोने चांदी का भाव (12 January 2026 sone chandi ka bhav) क्या रहा, आइए बताते हैं।

गोल्ड रेट बताने वाली देश की वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि दो दिन मार्केट बंद थी, इसलिए दिन में कीमतें ऊपर-नीचे होने के पूरे आसार हैं।

दूसरी प्रसिद्ध साइट गुडरिटर्न्स के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार 160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चली गई। MCX पर प्योर गोल्ड 1 लाख 38 हजार 525 रुपए प्रति 10 ग्राम का चल रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा (gold silver price) हुआ है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

सोने की शुद्धता     सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट      137122 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट      136573 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट      125604 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट      102842 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट      80216 रुपये प्रति 10 ग्राम

12 जनवरी 2026 को चांदी के भाव (aaj chandi ka bhav)

12 january Silver Price Today : सोने की तरह चांदी की कीमतें भी लगातार तेजी पकड़ रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी का भाव 2 लाख 42 हजार 808 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2 लाख 50 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

हरियाणा में सोने चांदी के भाव (Haryana me sone chandi k bhav)

हरियाणा में सोने चांदी के भावों की बात करें तो गुरुग्राम, हिसार, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत, जींद, करनाल, कैथल जैसे बड़े शहरों में 12 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 623 रुपए प्रति 10 ग्राम दिखाया (ABP Live के अनुसार) जा रहा है। इसमें सभी (gold silver price) तरह के टैक्स शामिल हैं। 22 कैरेट सोने की बात करें तो 1 लाख 40 हजार 607 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव चल रहा है। गहने बनाने के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।

हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 42 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास (DNA india के अनुसार) चल रहा है। बता दें कि यह दरें अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के हिसाब से थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकती हैं, इसलिए अपने स्थानीय ज्वैलर से पुष्टि करना सबसे अच्छा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related