Saturday, July 25, 2026
Homeक्राइमJind : मैं लूजर हूं, सॉरी, मैं फेल हो गई और नहर...

Jind : मैं लूजर हूं, सॉरी, मैं फेल हो गई और नहर में छलांग लगा युवती ने किया सुसाइड

Jind girl suside : हरियाणा के जींद के उचाना क्षेत्र के गांव कालता की 22 साल की युवती सलोनी उर्फ शालू का नहर में शव मिला है। यह मामला हत्या का नहीं बल्कि आत्महत्या का मिला। दरअसल सलोनी ने अपने मोबाइल में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा कि वह बहुत बड़ी लूजर है और वह बी कॉम में फेल हो गई, इसलिए वह परेशान होकर यह कदम उठा रही है। पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है और युवती का मोबाइल फोन व बैग बरामद कर लिया।

बता दें कि दो दिन पहले कालता गांव की युवती का शव बडनपुर (Badanpur canal girl body) के पास नहर में मिला था। तो परिजनों ने उसकी हत्या के आरोप लगाए थे। पुलिस ने जांच की तो मामल सामने आया। मृतका सलोनी के मोबाइल में पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जोकि उसने वाट्सएप पर खुद के नंबर पर डाला गया था। जिसमें सलोनी ने लिखा था कि डियर दीक्षा, मैं जानती हूं, जब तक यह नोट तुझे मिलेगा, मैं नहीं रहूंगी। पर कुछ ऐसा है जो मैं बताना चाहती हूं।

Jind girl suside  : सलोनी ने सुसाइड नोट में ये लिखा

मैं जानती हूं, मैंने बहुत दुख दिया है सबको। पर ट्रस्ट में मैंने ऐसा कभी नहीं चाहा। मम्मी-पापा सबकी बहुत बड़ी गुनहगार हूं। मैं एक अच्छी बेटी नहीं हूं। मैं बहुत बुरी बेटी हूं। एक बुरी बहन हूं। मुझे नहीं पता मैं कैंसे बताऊं क्या बोलूं। बस मुझे आखिरी बार माफ कर देना। इसके बाद मैं कभी कोई दु:ख नहीं दूंगी। मैं फैल हो गई हूं ग्रेजुएशन में।

मैं यह दु:ख सहन नहीं कर सकती। ऐसा नहीं है, मैंने कोशिश नहीं कि बताने की, पर कभी बोल नहीं पाई। मैं यूनिवर्सिटी कंपलीट होते ही मरना चाहती थी, पर नहीं कर पाई। तुम सबके साथ थोड़ा ओर जीना चाहती थी। इसलिए जब हुआ मैंने यह सच नहीं बताया, पर मैं अब और झूठ नहीं बोल सकती। मुझे माफ कर देना। मैं सबको बहुत प्यार करती हूं, यह सच है। मैं इतनी अच्छी फैमिली डिजर्व नहीं करती, मेरा मर जाना ही बेहतर है।

Jind girl suside : मम्मी, पापा दोनों दुनिया के सबसे अच्छे माता-पिता

मेरा आप सबके साथ सफर यहीं तक था। मैं दुआ करूंगी, कि आप सब खुश रहो। तुम दुनिया की सबसे अच्छी सिस्टर हो और हमेशा रहोगी, यह मैं कहती हूं। तुम सबका ख्याल रखना। मेरी वजह से कोई दु:खी न हो। मैं जानती हूं, यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, तुझे अकेले पूरी फैमिली संभालनी है। पर मुझे यकीन है, मेरी बहन सब संभाल लेगी। इसलिए तेरे भरोसे सब छोड़ जा रही हूं। मम्मी-पापा को कहना, वो दोनों दुनिया के अच्छे पेरेंसट हैं और मददगार हैं। पर मैं और धोखे में नहीं रख सकती सबको।

Jind Narwana Uchana I am a loser, sorry, I failed and the girl committed suicide by jumping into the canal.
Jind Narwana Uchana I am a loser, sorry, I failed and the girl committed suicide by jumping into the canal.

मैं फैल हो गई, इसकी सजा सिर्फ मुझे मिलनी चाहिए। मेरे बैग में और गूगल-पे पैसे रखे हैं, मम्मी को दे देना और मेरे अकाउंट में जो पैसे हैं, वो पापा को गूगल-पे कर देना। मैं जानती हूं मुझे कोई माफ नहीं करेगा, पर कोशिश करना माफ करने की और मैं सबसे प्यार करती हूं। पर भरोसा तुम पर, इसलिए तुझे बता रही हूं। तु मेरी सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए जी ली मैं। मैं सब कुछ हार गई। मैं बहुत बड़ी लूजर हूं, आई एम, सॉरी।

Jind girl suside : परिजनों ने जताया था हत्या का शक

पुलिस ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी, इसके बाद ही परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया। शनिवार को जब सलोनी का शव मिला था, तो स्वजनों ने हत्या के आरोप लगाए थे। रविवार को स्वजनों ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

स्वजन रविवार सुबह नागरिक अस्पताल नरवाना में धरने पर भी बैठ गए थे। धरने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व विधायक देवेंद्र अत्री भी पहुंचे थे और स्वजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया था। इसके बाद भी स्वजन नहीं माने। दोपहर बाद पुलिस ने सलोनी का बैग और मोबाइल फोन बरामद किया। जिसमें सुसाइड नोट मिला, तो स्वजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। डीएसपी कमलदीप राणा ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हर एंगल से जांच शुरू कर दी थी।

Jind Narwana Uchana I am a loser, sorry, I failed and the girl committed suicide by jumping into the canal.
Jind Narwana Uchana I am a loser, sorry, I failed and the girl committed suicide by jumping into the canal.

इसके बाद सलोनी का मोबाइल फोन और बैग बरामद हुआ। जिसमें सलोनी ने अपने ही वाट्सएप नंबर पर अपनी बहन दीक्षा के नाम भेजे मैसेज में बीकाम में फेल होने पर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस इसके बाद भी हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।

Jind girl suside : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीकाम में पढ़ती थी सलोनी

मृतका सलोनी की मां सुदेश ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आठ जनवरी को उसकी लड़की सलोनी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीकाम की डिग्री लेने गई थी। वह कुरुक्षेत्र के ब्रैहंसी माजरा में अपनी बुआ के घर से 10 जनवरी को अपने घर के लिए पिंडारसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सुबह 10.10 बैठी थी। इसके बाद 11.34 पर सलोनी ने अपने मोबाइल से अपनी बहन दीक्षा के फोन पर बात की।

दीक्षा ने दोबारा फोन करने का प्रयास किया। लेकिन घंटी जाने के बाद फोन नहीं उठाया गया। बार-बार फोन करने के बाद जब फोन नहीं उठाया गया, तो पूरा परिवार परेशान हो गया। कुछ गलत होने का अंदेशा होने के चलते बरसोला रेलवे स्टेशन पर पता किया, तो कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जीआरपी जींद में पता किया, तो वहां उसकी लोकेशन चमेला कालोनी की मिली। जब वह नरवाना आ रहे थे, तो बडनपुर नहर में शव होने का पता लगा, तो वहां सलोनी के रूप में उसकी शिनाख्त हुई।

सलोनी की मां ने बताया कि उसकी बेटी बहुत ही सभ्य व शिक्षित थी। उनको पूरा यकीन है कि उसकी लड़की का अपहरण किया है और उसकी हत्या की है। इसकी उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

Jind girl suside  : सीआइए टीम ने रेलवे लाइन नहर पुल के पास ढूंढा मोबाइल फोन व बैग

मृतका सलोनी के स्वजनों द्वारा डीएसपी कमलदीप राणाा को मोबाइल फोन व बैग ढूंढकर लाने की बात कही थी। ताकि यह पता लग सके कि आखिरी बार उसकी किसके साथ बात हुई थी। डीएसपी कमलदीप राणा ने सीआइए इंचार्ज सुखदेव को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा था। वही सदर थाना पुलिस रेलवे स्टेशन पर स्वजनों को साथ लेकर चली गई थी। ताकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से यह पता लग सके कि वो स्टेशन से उतरने के बाद अकेली गई थी या किसी के साथ गई थी।

सीआइए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने अपनी टीम को साथ लेकर चमेला कालोनी के पास रेलवे लाइन के सहारे-सहारे मोबाइल फोन व बैग ढूंढना शुरू कर दिया। वे सलोनी के फोन को ढूंढते-ढूंढते रेलवे लाइन नहर पुल के पास पहुंच गए। जहां उनको नहर के पास सलोनी का मोबाइल फोन व बैग मिल गया।

वहीं सीआइए इंचार्ज सुखदेव ने मोबाइल फोन को खोलकर देखा, तो उनको मोबाइल फोन में सलोनी का खुद के नंबर पर अपनी बहन दीक्षा के नाम सुबह 11.16 बजे डाला गया सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने मान लिया कि सलोनी ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...