Trilokpur temple bus service: चैत्र नवरात्र 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या त्रिलोकपुर जाने के लिए काफी बढ़ जाती है। जिसके चलते हरियाणा परिवहन निगम की और से काफी अहम फैसला लिया गया है। जिसके चलते अब 19 मार्च से लेकर 15 दिनों तक अम्बाला और नारायणगढ़ से लेकर त्रिलोकपुर धाम तक विशेष बस सेवा चलाई जाएगी। जिसके चलते माता बाला सुंदरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
परिवहन विभाग के मुताबिक नवरात्री के दिनों में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचते हैं। जिसके चलते इस बार भी भीड़ को संभालने और यात्रा को और अधिक आसान बनाने के लिए कई नई बस चलाई जाएगी। Trilokpur temple bus service
त्रिलोकपुर धाम में लगता है विशाल नवरात्र मेला Trilokpur temple bus service

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित त्रिलोकपुर धाम में माता बाला सुंदरी मंदिर प्राचीन और प्रसिद्ध शक्तिपीठों में गिना जाता है। यहाँ नवरात्री के दौरान भव्य मेले का आयोजन होता है। जिसके चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरियाणा और पंजाब हिमाचल प्रदेश से यहाँ दर्शन करने के लिए आतें है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंदिर में माता के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी वजह से नवरात्र में यहां दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। Trilokpur temple bus service
क्यों जरूरी होती है स्पेशल बस सेवा
जैसे की पहले भी बताया गया है कि नवरात्र के समय त्रिलोकपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। जिसके चलते परिवहन विभाग की और से अतरिक्त बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। जिसके चलते पिछले वर्षों में भी इसी तरह की स्पेशल बस सेवाएं चलाई गई थीं, जिनका श्रद्धालुओं ने व्यापक लाभ उठाया।
स्पेशल बसों की संभावित टाइमिंग
नारायणगढ़ रोडवेज सब डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक परमिट के लिए महाप्रबंधक को प्रस्ताव भेजा गया है और अनुमति मिलते ही बस संचालन की तैयारियां शुरू होंगी जिसके चलते नारायणगढ़ बस स्टैंड से पहली बस सुबह लगभग 6 बजे चलेगी और सीटें भरते ही बस को तुरंत रवाना किया जाएगा। दिन भर श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बसें चलाई जाएंगी। इसी के चलते अंबाला शहर से भी त्रिलोकपुर के लिए अलग से स्पेशल बसें संचालित होंगी।
इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को बिना लंबा इंतजार किए दर्शन के लिए पहुंचाना है। और स्पेशल बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी जैसे सीधे मंदिर तक पहुंचने की सुविधा और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी।

