upsc result topper : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2026 के टॉप-10 की लिस्ट 

Date:

upsc result topper list : देश भर की सबसे बड़ी परीक्षाओं में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। UPSC की सिविल सर्विस एग्‍जाम-2025 की फाइनल लिस्ट में अनुज अग्निहोत्री ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। कुल 958 कैंडिडेट अलग-अलग सर्विस में सिलेक्ट हुए हैं, जिनमें से पहले 180 कैंडिडेट का चयन IAS के लिए होगा। इसके अलावा 55 कैंडिडेट का IFS के लिए और 150 कैंडिडेट का सिलेक्शन IPS के तौर पर होगा। यूपीएससी रिजल्ट की पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है।

UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के कोटा क्षेत्र के रावतभाटा का रहने वाले हैं। UPSC में दूसरे राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु के मदुरई की रहने वाली हैं। वहीं UPSC में तीसरे स्थान पर रहने वाले एकांश ढुल हरियाणा के रोहतक जिले के गांव भगवतीपुर का रहने वाले हैं।

upsc result topper List of top 10 of UPSC Civil Services Examination-2026
upsc result topper List of top 10 of UPSC Civil Services Examination-2026

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026-टॉप 10 लिस्ट

  • 1.अनुज अग्निहोत्री
  • 2.राजेश्वरी सुवे एम
  • 3. एकांश ढुल
  • 4.राघव झुनझुनवाला
  • 5.ईशान भटनागर
  • 6.ज़िन्निया अरोड़ा
  • 7.ए. आर. राजा मोहैदीन
  • 8.पक्षाल सेक्रेट्री
  • 9.आस्था जैन
  • 10.उज्ज्वल प्रियंक

अनुज अग्निहोत्री DANICS सेवा में कार्यरत

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री फिलहाल DANICS सेवा में कार्यरत हैं। अनुज अग्निहोत्री इससे पहले भी 2 बार UPSC क्लीयर पास कर चुके हैं। अनुज ने 2023 में यूपीएससी परीक्षा का पहला प्रयास करते हुए इसे पास कर लिया। वहीं UPSC परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहने वाली राजेश्वरी सुवे एम फिलहाल डिप्टी कलेक्टर हैं। वे मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरई की रहने वाली हैं और डिप्टी कलेक्टर की ट्रेनिंग ले रही हैं।

UPSC परीक्षा में तीसरे स्थान पर रहे एकांश ढुल हरियाणा से आते हैं। उनका पैतृक गांव रोहतक जिले का भगवतीपुर है, लेकिन वे चंडीगढ़ में रहते हैं। उनके पिता कृष्ण ढुल भाजपा के नेता हैं। एकाशं ढुल ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related