Weather Haryana Today: हरियाणा में एक बार फिर मौसम में तेजी से बदलाव जारी है जिसके चलते मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में घाना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटे तक धुंध के कारण विसिबिल्टी कम होने की बात सामने आ रही है।
जिसके चलते सड़क मार्ग के साथ साथ रेल मार्ग भी प्रभावित होने की संभावना है। हलाकि अभी बारिश की कोई भी चेतावनी विभाग द्वारा नहीं दी गई है। फरवरी में हलकी धुप के चलते दिन के समय तापमान हल्का ज्यादा रहेगा लेकिन रात कोहरे के चलते ठंडी ही रहेग। हलाकि दिन की गर्मी जो सर्दी के विदा होने का संकेत मानी जा रही है।
हरियाणा मौसम अलर्ट क्यों जारी Weather Haryana
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हरियाणा के मैदानी इलाकों में की तरफ पहुंच रही हैं। जिसके चलते सुबह के समय घना कोहरा प्रदेश के कई इलाको में पद रहा है। इसी के चलते 50 से 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा फरवरी की शुरुआत में अकसर देखने को मिलता है। जिसमे रात को ज्यादा ठंड और दिन में पारा तेज रहता है। और धीरे धीरे गर्मी बढ़ने लगती है।
इन जिलों में कोहरे का रहा ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कोहरे का असर ज्यादा है। इनमें शामिल हैं अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, हिसार, रोहतक, इन क्षेत्रों में सुबह के समय वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। क्योकिं यहाँ विजिबिलिटी सबसे कम होगी। Weather Haryana
बारिश के अभी कोई आसार नहीं
जैसे की पहले भी बताया गया है कि बारिश के अभी कोई आसार देखने को नहीं मिल रहे हैं। मौसम शुष्क और आसमान भी साफ दिखेगा। हलाकि जनवरी और फरवरी के शुर में अच्छी बारिश हरियाणा में हुई है पश्चिमी विक्षोभ के कारण। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल पहले से 36 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है जिससे कुछ फसलों को लाभ भी हुआ है लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश के साथ हुए ओलावृष्ट ने फसलों को नुकसान भी किया है।
तापमान में कैसा बदलाव अब होगा गर्म
फरवरी आते ही तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। धीरे धीरे सर्दी कम हो रही है और दिन में अब तापमान पहले से मुकाबले 1.3 डिग्री तक बढ़ा है। भिवानी और नूंह में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री रहा जबकि 21.4 डिग्री फरीदाबाद में 21.4 डिग्री में अधिकतम तापमान मापा गया है। Weather Haryana
जबकि गुरुग्राम में 21.6 डिग्री और हिसार में 21.4 डिग्री, नारनौल में 20.5 डिग्री, रोहतक में 20.3 डिग्री, अंबाला में 19.1 डिग्री जो सबसे ठंडा रहा। रात के समय न्यूनतम तापमान से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। फिलहाल मौसम न ज्यादा ठंडा है और न ज्यादा गर्म। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति सरसों और गेहूं जैसी रबी फसलों के लिए अनुकूल है। वहीं आम लोग भी कड़ाके की सर्दी से राहत महसूस कर रहे हैं।

