Kon hai sonu uchana : हरियाणा CM ने दिखाया बड़ा दिल, भीड़ से युवक ने लगाया रूक्का तो साथ हेलिकॉप्टर में बैठाया

Date:

Kon hai sonu uchana cm helicopter : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा दिल दिखाया और भीड़ में खड़े युवक को अपने साथ हेलिकॉप्टर में बैठा लिया। दरअसल 18 फरवरी को सीएम नायब सिंह सैनी उचाना में विधायक देवेंद्र अत्री की तरफ से आयोजित धन्यवाद रैली में हेलिकॉप्टर से आए थे।

रैली के बाद मुख्यमंत्री जब उचाना से फतेहबाद जाने के लिए हैलीकाप्टर में वापस जाने के लिए गाड़ी से उतर कर जा रहे थे, तो दूर खड़े घसो के सोनू ने (Kon hai sonu uchana) आवाज दी कि ताऊ सैनी मेरे को भी जहाज में बैठ लें। मुख्यमंत्री ने उनकी आवाज सुनी, तो सोनू की तरफ इशारा किया। इस पर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी उसे हेलीकाप्टर तक लेकर गए। करीब 15 मिनट तक मुख्यमंत्री के साथ हेलीकाप्टर में सोनू रहा। जिससे सोनू का परिवार भी बहुत (Uchana cm railly sonu uchana) खुश है।

सोनू की मां शांति देवी ने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सोनू गया था। सोनू कहता है कि उसका काम तो ताऊ (मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) ही करेंगे। बुधवार को सोनू बोला, आज ताऊ से मिलकर आउंगा। ताऊ ही मिल गया भाग्य से। सोचा भी नहीं था, ऐसा होगा। इतनी खुशी हुई है, जो बयां नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर, पास आकर देखे भी नहीं थे कभी। हेलीकाप्टर जिंदगी में कभी देखा नहीं था।

Who is Sonu Uchana Haryana CM   sit in the helicopter with him.
Who is Sonu Uchana Haryana CM sit in the helicopter with him.

Kon hai sonu uchana : मुख्यमंत्री से मिलने घरवालों से लड़ाई कर 200 रुपये लेकर आया था सोनू

सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई है। विधायक देवेंद्र अत्री ने हमारे तार चंडीगढ़ तक जोड़ दिए। गरीब इंसान से गले लगाकर मिलते हैं विधायक। मुख्यमंत्री से मिलने जाने के लिए झगड़ा करके उसने घर से 200 रुपये लिए और पड़ोस से बाइक मांग कर ले गया था। 70 रुपये का तेल डलवाया। 120 रुपये का खाना खा लिया। उसकी मौज हेलीकाप्टर में बैठा कर नायब सिंह सैनी ने कर दी।

मुख्यमंत्री उससे बातचीत में कहा कि सभी का भला करेंगे। 15 से 20 मिनट का समय दिया। मैंने कहा, ताऊ मैंने दो मिनट का समय दे दो। तीन बार थापी मारी और सिर पर हाथ रख दिया और फोन नंबर भी लिया। खुशी में पूरी रात उसको नींद नहीं आई। सीएम से कहा कि बहुत सारे पेपर दे लिए, लेकिन नंबर नहीं पड़ा है। इस सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची युवा नौकरी लग रहे हैं। इससे हम खुश हैं, किसी के बच्चे तो नौकरी लग रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related