19 मार्च 2026 सोने-चांदी के भाव : धड़ाम से गिरी कीमतें, अढाई लाख से नीचे आया चांदी, देखें आज के Gold silver price

Date:

19 March 2026 Gold silver price : सोने-चांदी की मार्केट में काफी हलचल देखने को मिल रही है और फिर से देश में गोल्ड सिल्वर के रेट लुढ़क गए हैं। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में 6 हजार से ज्यादा की गिरावट देखी गई है तो चांदी भी करीब 16 हजार रुपए तक सस्ती हो चुकी है। आज यानि 19 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 19 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 54 हजार 879 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लखनऊ, दिल्ली, कोटा, जयपुर, बिकानेर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़ में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 869 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। यह रेट वीरवार सुबह मार्केट खुलने के हैं, दिन में इन भावों में उतार चढ़ाव होगा।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)

सोना 24 कैरेट:    154879 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट:    154259 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट:    141869 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट:    116159 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    90604 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold silver price : 19 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा

19 March chandi ka bhav : देश की प्रसिद्ध वेबसाइट आईबीजेए के अनुसार 19 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 49 हजार 907 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले ही यह 2 लाख 52 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचा हुआ था। बुधवार को फिर से मार्केट में उथल पुथल हुई और रेट गिरकर नीचे की तरफ आ गए। चांदी की कीमतों में एक सप्ताह में ही 16 हजार रुपए तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं प्लेटिनम की बात करें तो प्लेटिनम का भाव आज 67 हजार 547 रुपए दर्ज किया गया।

Gold silver price : हरियाणा में आज सोने चांदी के भाव

19 मार्च 2026 को हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों (Haryana gold silver price) की बात करें तो रात को 24 कैरेट सोना 1 लाख 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर जाकर रूका था। इसलिए आज सुबह यही रेट मान्य है, दिन में रेटों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 46 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 60 हजार रुपए के करीब पहुंच गया है। हालांकि ये कीमतें विभिन्न शहरों की है और स्थानीय मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा बहुत उपर नीचे हो सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related