Jind CRSU : प्रोफेसर सीमा गुप्ता सीआरएसयू की रजिस्ट्रार नियुक्त

Date:

Jind CRSU : कैथल के राधा कृष्ण सनातन धर्म (आरकेएसडी) कालेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर सीमा गुप्ता चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार नियुक्त की गई हैं। सोमवार को राज्यपाल असीम कुमार घोष की तरफ से नियुक्ति पत्र जारी हुआ है।

सीमा गुप्ता ने कार्यभार संभाला (Jind CRSU)

कैथल के सेक्टर 20 में रहने वाली सीमा गुप्ता आरकेएसडी कालेज में 34 वर्ष से कार्यरत हैं। वे आरके एसडी कालेज की ही पूर्व छात्रा रही हैं। उनके पिता प्रेमचंद मित्तल भी आरकेएसडी कालेज में प्रोफेसर रहे हैं। कल मंगलवार को सीमा गुप्ता ने कार्यभार संभाला है।

Jind CRSU: Professor Seema Gupta appointed Registrar of CRSU
Jind CRSU: Professor Seema Gupta appointed Registrar of CRSU

 

स्थायी रजिस्टार की हुई नियुक्ति (Jind CRSU)

पूर्व रजिस्ट्रार प्रोफेसर लवलीन मोहन का पिछले साल 23 दिसंबर को कार्यकाल पूरा हुआ था। उसके बाद 31 दिसंबर को परीक्षा नियंत्रक डा. राजेश बंसल को कार्यवाहक रजिस्ट्रार बनाया गया था। करीब पौने तीन माह बाद विश्वविद्यालय में स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति हुई है। प्रोफेसर सीमा गुप्ता ने कहा कि वीसी प्रोफेसर रामपाल सैनी के सानिध्य में विश्वविद्यालय को शिक्षा, शोध सहित हर क्षेत्र में और आगे ले जाने का प्रयास रहेगा।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related