2 April 2026 Gold silver price : अप्रैल माह के दूसरे ही दिन सोने-चांदी की की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिला। सोना डेढ़ लाख प्रति 10 ग्राम पर तो चांदी की कीमत भी अढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नजदीक जा पहुंची है। आज 2 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 2 अप्रैल को सुबह मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 50 हजार 853 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। देश के बड़े शहरों चंडीगढ़, जयपुर, कोटा, दिल्ली, गुरुग्राम, राजस्थान, कोटा, पुणे, मुंबई, भोपाल, लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 38 हजार 181 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 150853 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 150249 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 138181 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 113140 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 88249 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold silver price : 2 अप्रैल 2026 को चांदी का भाव क्या रहा
2 April chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 2 अप्रैल को चांदी का भाव 2 लाख 39 हजार 836 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मार्च के अंत तक भी चांदी के भाव सवा दो लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास थे। वहीं प्लेटिनम का भाव भी बढ़कर 64 हजार 697 रुपए पर पहुंच गया।
Haryana me sona chandi k bhav : 2 अप्रैल 2026 को हरियाणा में सोने-चांदी की कीमतों में देखी देखने को मिली। हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 14 हजार 951 रुपए प्रति एक ग्राम यानि 10 ग्राम सोना 1 लाख 49 हजार रुपए पर पहुंच गया। हरियाणा में 22 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 38 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 50 हजार को क्रॉस कर गया। हालांकि विभिन्न शहरों में रेटों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है, क्योंकि लोकल मार्केट के हिसाब से टैक्स, मेकिंग चार्ज अलग होता है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

