Gold silver price Today : आज सोने-चांदी की कीमतें बढ़ी या घटी, देखें 22 मार्च 2026 के भाव

Date:

22 March 2026 Gold silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। मार्च माह में सोने व चांदी की कीमतें अपने उच्चतम से नीचले स्तर तक पहुंच चुकी हैं। 15 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट सोने व चांदी की कीमतों में देखी जा चुकी है। 22 मार्च को सोने के भाव क्या रहे और चांदी किस भाव पर चल रही है, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 22 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 218 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। देश के बड़े शहरों दिल्ली, जयपुर, कोटा, बिकानेर, चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल, पुणे, मुंबई, गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 34 हजार 852 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि आज रविवार का अवकाश, इसलिए 23 मार्च को मार्केट खुलने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव होगा। तब तक 20 मार्च की रात के भाव ही मान्य रहेंगे।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)

सोना 24 कैरेट:    147218 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट:    146628 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट:    134852 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट:    110414 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    86123 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold silver price : 22 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा

22 March chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 22 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 32 हजार 364 रुपए प्रति किलोग्राम नोट किया गया। अगर प्लेटिनम की बात करें तो प्लेटिनम का भाव 63 हजार 108 रुपए दर्ज किया गया। बता दें कि सोने चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से हो रही गिरावट के प्रमुख कारण ये सामने आए हैं कि आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है। निवेशक गोल्ड सिल्वर बेचकर कैश एकत्रित कर रहे हैं।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related