Fuel price today : 31 मार्च 2026 पेट्रोल-डीजल रेट, थोक डीजल महंगा, आम जनता को फिलहाल राहत

Date:

31 march 2026 petrol diesel price : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल स्थिरता (Fuel price today) देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत में आम उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली हुई है। देश के प्रमुख शहरों में आज ईंधन के दामों में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर ₹3 प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क में कटौती की गई थी, जिससे उम्मीद थी कि आम जनता को राहत मिलेगी। हालांकि, तेल कंपनियां इस कटौती का इस्तेमाल अपने बढ़ते लागत दबाव को संतुलित करने में कर रही हैं, जिसके चलते खुदरा कीमतों में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली है। वहीं डीजल को इस राहत से बाहर रखा गया है।

Fuel price today : देश के प्रमुख शहरों में प्रेट्रोल डीजल के भाव

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77        | डीजल ₹87.67
मुंबई: पेट्रोल ₹103.54       | डीजल ₹90.03
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.45 | डीजल ₹92.02
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.84      | डीजल ₹92.39
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.96   | डीजल ₹90.99
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69   | डीजल ₹87.81
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49 | डीजल ₹90.17

Fuel price today : आज हरियाणा में डीजल का भाव कितना है?

31 मार्च 2026 को हरियाणा में डीजल का भाव 88.2 रुपए प्रति लीटर रहा तो आज हरियाणा में पेट्रोल का भाव 95.24 रुपए से 95.25 रुपए प्रति लीटर रहा। सुबह छह बजे से यह रेट लागू होंगे। हालांकि ईंधन की कीमतें अलग-अलग शहरों में स्थानीय करों (VAT) के कारण थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।

Fuel price today : तेल की कीमतें क्यों है स्थिर

वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें तेज़ी से बढ़कर करीब 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसके पीछे अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव मुख्य वजह माना जा रहा है। इसके बावजूद भारत में तेल कंपनियां फिलहाल कीमतें बढ़ाने के बजाय अपने घाटे को मैनेज करने की रणनीति अपना रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिल रही है।

  • Fuel price today : किन फैक्टर्स से तय होते हैं ईंधन के दाम?
  • कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें
  • रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर
  • केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स
  • मांग और आपूर्ति का संतुलन

Fuel price today पर आगे क्या होगा ?

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो भारत में भी आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत जरूर है, लेकिन वैश्विक हालात के चलते यह राहत कितने समय तक बनी रहेगी, यह कहना मुश्किल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related