Aaj ka Mausam : देश भर में सर्दी का सितम देखने को (12 January weather update) मिल रहा है। कहीं बारिश का अलर्ट है तो कहीं कोहरे का कहर है और कहीं पर सूखी ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कई जगह पारा 1 डिग्री तक आ पहुंचा है।
IMD ने इसी बीच देश के 4 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे मौसम में और ठंड के साथ धुंध भी बढ़ने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कोहरे के साथ शीतलहर ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लोग सर्दी से ठिठुरते हुए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
Aaj ka Mausam : हरियाणा व राजस्थान का मौसम अपडेट
12 जनवरी को राजस्थान और हरियाणा में ठंड (Today weather update Rajasthan, Haryana) का सितम देखने को मिलेगा। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है, जो दिन भर रहेगा और शाम को फिर से कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य तक पहुंचने का अनुमान है। हरियाणा के जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत व रोहतक में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

राजस्थान में मौसम का मिजाज (Rajasthan mausam update) की बात करें तो पिलानी, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर और झुंझुनू में न्यूनतम तापमान गिरेगा। इसका असर राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के भिवानी, महेंद्रगढ़ और सिरसा जिलों में भी दिखेगा। यहां पाला जमने की संभावना है। IMD के अनुसार उत्तर भारत के 17 शहरों में ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।
12 January Weather Update : दक्षिण भारत के राज्यों ये रहेगा मौसम का मिजाज
IMD के अनुसार आज यानि 12 जनवरी को दक्षिण भारत के 4 राज्यों में तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली (Delhi weather) की बात करें तो 12 जनवरी को दिल्ली में कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। सुबह 15 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की तेज हवा चलने और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
Aaj ka Mausam : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम का अपडेट
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर में ठंड का प्रभाव ज्यादा रहेगा। दिल्ली में अधिकत तापमान 16 व न्यूनतम 04 डिग्री रहेगा।
वहीं मुंबई में अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। चेन्नई में अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनत 26 डिग्री तक पहुंचेगा। हिमाचल के मनाली का तापमान अधिकतम 03 डिग्री रहेगा और न्यूनतम -11 डिग्री तक जाएगा। मनाली, कुल्लू, सोलन, मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और ऊना में भयंकर ठंड की संभावना (Aaj ka Mausam) है।

