Thursday, June 18, 2026
Homeताजा खबरHydrogen Train update : हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट, ठंड के...

Hydrogen Train update : हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट, ठंड के कारण गैस में बनी नमीं, ट्रायल में हो सकती है देरी

Hydrogen Train update : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चलने जा रही है। इसका ट्रायल शुरू होना है लेकिन कड़ाके की ठंड इसमें बाधा बनती नजर आ रही है। दरअसल हाइड्रोजन प्लांट में ट्रेन को चलाने के लिए जो हाइड्रोजन गैस बनाई जा रही है, उसमें नमीं बताई जा रही है। इसके चलते ट्रायल में देरी हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 26 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन को ऑफिशियल रूप से ट्रैक पर चलाने का उद्घाटन करेंगे।

बता दें कि कम तापमान होने के कारण हाइड्रोजन गैस में नमी आ गई, जिससे गैस में ऑक्सीजन की मात्रा आ गई है। सिक्योरिटी के लिहाज से तकनीकी टीम ने तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए हैं। अभी हाइड्रोजन गैस को सुखाने के साथ-साथ उसमें मौजूद ऑक्सीजन को पूरी तरह हटाने का काम किया जा रहा है। साथ ही यह भी प्रयास किया जा रहा है कि भविष्य में ठंड के मौसम में इस तरह की नमीं की समस्या दोबारा नहीं आए। इसके लिए स्थायी तकनीकी समाधान तलाशा जा रहा है।

Hydrogen Train update : 11 दिन से चल रहा प्लांट में स्टेशनरी ट्रायल

हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से सोनीपत (Hydrogen Train Jind sonipat) के बीच चलाने को लेकर रेलवे अधिकारियों द्वारा लगातार प्रक्रिया जारी है। हाइड्रोजन प्लांट पर 11 दिन से ट्रेन का स्टेशनरी ट्रायल किया जा रहा है। ट्रेन की बारीकी से जांच की जा रही है। नमीं सूखने के बाद ट्रेन में हाइड्रोजन गैस भरी जाएगी और इसके बाद अंतिम ट्रायल का फैसला लिया जाएगा। स्टेशनरी ट्रायल के बाद फिटनेस की जांच होगी और उसके बाद ही ट्रेन ट्रैक पर उतरेगी।

Hydrogen Train fare list : जींद से सोनीपत तक 25 रुपए किराया

हाइड्रोजन ट्रेन में जींद रेलवे जंक्शन से शुरू होकर जींद सिटी जंक्शन तक का किराया 5 रुपए, पिंडारा रेलवे जंक्शन के पांच रुपए, भंभेवा के 10 रुपए, गोहाना के 15 रुपए, मोहाना के 20 रुपए और सोनीपत तक 25 रुपए किराया (Hydrogen Train fare list) निर्धारित किया गया है। हाइड्रोजन गैस से चलने वाली इस ट्रेन से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आम यात्रियों को भी किफायती, तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Hydrogen Train update :देश में सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट (India First Hydrogen Train)

  • देश में सबसे बड़े हाइड्रोजन प्लांट को जींद में स्थापित किया गया है। इस प्लांट की 3000 किग्रा की भंडारण क्षमता है।
  • प्लांट का संचालन 24 घंटे होगा, इसलिए निर्बाध बिजली की आपूर्ति जरुरत रूप से रहेगी।
  • डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वासन दिया कि हाइड्रोजन प्लांट पर स्थिर रूप से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
  • भविष्य में जरुरतों के अनुसार अतिरिक्त निगरानी और त्वरित रखरखाव की भी व्यवस्था की जाएगी।
  • मीटिंग में बताया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को हो रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर भरोसा जताया है।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...