Agnipath Scheme : अग्निपथ योजना के तहत आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है। जिला जींद के युवाओं के साथ-साथ जिला हिसार, हांसी, सिरसा व फतेहाबाद के युवा भर्ती के लिए वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डाट ज्वाइन इंडियन आर्मी डाट एनआइसी डाट इन पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती निर्देशक, सेना भर्ती कार्यालय हिसार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार उनकी योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन करने का विकल्प इस वर्ष भी दिया गया है।

अग्निवीर श्रेणी में प्राथमिकता का विकल्प है, जिसको उम्मीदवार को आवेदन करते समय चुनाव करना है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्नि वीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में आनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा व द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी। आनलाइन आवेदन (Agnipath Scheme) की प्रक्रिया दो अप्रैल के उपरांत बंद कर दी जाएगी। यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के पद के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक और आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन आनलाइन कर सकते हैं।

