Friday, June 12, 2026
HomeहरियाणाJind New Collector Rates : जींद में नए कलेक्टर रेट लागू, रजिस्ट्री...

Jind New Collector Rates : जींद में नए कलेक्टर रेट लागू, रजिस्ट्री महंगी हुई, 40 से 75 प्रतिशत तक बढ़े कलेक्टर रेट

Jind New Collector Rates 2026 : नए वित्त वर्ष में नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद रजिस्ट्री करवाना भी महंगा हो जाएगा। ऐसे में पुराने कलेक्टर रेट पर ही प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने के लिए सोमवार को लोगों में होड़ दिखी। तहसील कार्यालयों में दिनभर भीड़ लगी रही। बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा रजिस्ट्री हुई हैं। जिले में ज्यादातर स्थानों पर कृषि भूमि के 10 प्रतिशत, रिहायशी के 15 और कमर्शियल भूमि के 20 प्रतिशत रेट बढ़ाए गए हैं। वहीं जुलाना, सफीदों व नरवाना में कुछ स्थानों पर 35 से 40 प्रतिशत तक भी कलेक्टर रेट में वृद्धि की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि जहां कलेक्टर रेट 35 से 40 प्रतिशत बढ़े हैं, वहां पहले महंगी रजिस्ट्री करवाई गई हैं। इसी वजह से उनके कलेक्टर में बढ़ोतरी हुई। किनाना गांव में व्यावसायिक जमीन के कलेक्टर रेट 2800 से बढ़कर 4900 रुपये प्रति वर्ग गज किए गए हैं, जोकि 75 प्रतिशत बढ़ोतरी है। वहीं जुलाना में भी कुछ जमीन के कलेक्टर रेट में 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

जींद तहसील कार्यालय में सुबह नौ बजे ही रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। शाम छह बजे के बाद भी रजिस्ट्री का काम जारी था। इस दौरान कुछ देर के लिए बिजली भी गई, जिससे काम बाधित हुआ।

Jind New Collector Rates: New collector rates implemented in Jind, registration became expensive, collector rates increased by 40 to 75 percent there.
Jind New Collector Rates: New collector rates implemented in Jind, registration became expensive, collector rates increased by 40 to 75 percent there.

जींद शहर में कहां कितनी कलेक्टर रेट बढ़ोतरी हुई है (Jind New Collector Rates)

  • स्कीम नंबर पांच व छह में रिहायशी जमीन का मौजूदा कलेक्टर रेट 40700 रुपये प्रति गज है। 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 46805 रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित।
  • सेक्टर पांच व छह में व्यावसायिक जमीन का मौजूदा कलेक्टर 63580 रुपये प्रति गज है। 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 72296 रुपये प्रति वर्ग प्रस्तावित।
  • स्कीम नंबर 19 में रिहायशी जमीन का मौजूदा कलेक्टर रेट 38170 रुपये प्रति गज है। 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 43895.5 रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित।
  • सेक्टर छह से 11 में रिहायशी जमीन का कलेक्टर रेट 25410 रुपये है, 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 29221.5 रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित।
  • सेक्टर छह से 11 में व्यावसायिक जमीन का कलेक्टर रेट 49610 रुपये है, 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 59532 रुपये प्रति वर्ग गज करना प्रस्तावित।
  • तांगा चौक व पंजाबी बाजार में व्यावसायिक जमीन का कलेक्टर रेट 82610 रुपये है, 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 99132 रुपये प्रति वर्ग गज करना प्रस्तावित।
  • पालिका बाजार के दोनों मेन रोड की दुकानों को छोड़कर बाकी व्यावसायिक जमीन का कलेक्टर रेट 63580 रुपये है, 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 76296 रुपये प्रति वर्ग करना प्रस्तावित।
  • औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक जमीन का कलेक्टर रेट 10230 रुपये है, जिसमें 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करके 12276 रुपये प्रति वर्ग प्रस्तावित।
Jind New Collector Rates: New collector rates implemented in Jind, registration became expensive, collector rates increased by 40 to 75 percent there.
Jind New Collector Rates: New collector rates implemented in Jind, registration became expensive, collector rates increased by 40 to 75 percent there.

कृषि योग्य भूमि के रेट प्रति एकड़ कलेक्टर रेट बढ़ने के बाद  (Jind New Collector Rates)

जींद में कैथल रोड पर तेग बहादुर गांव में 30.25 लाख रुपये से बढ़कर 3327500 रुपये रेट हो जाएगा।

  • हांसी रोड सड़क के साथ व सफीदाें रोड सड़क के साथ एक करोड़ 39 लाख 75 हजार 500 रुपये से बढ़कर एक 53 लाख 73 हजार 50 रुपये हो जाएगा।
  • नरवाना रोड सड़क के साथ व रोहतक रोड सड़क के साथ एक करोड़ 39 लाख 75 हजार 500 से बढ़कर एक करोड़ 53 लाख 73 हजार 50 रुपये हो जाएगा।
  • जींद- हैबतपुर रोड सड़क भूमि एक करोड़ 50 लाख 15 हजार से बढ़कर एक करोड़ 65 लाख 16 हजार 500 रुपये कलेक्टर रेट हो जाएगा।
  • एनएच के साथ बिशनपुर की जमीन 76 लाख 23 लाख से बढ़कर 83 लाख 85 हजार 300 रुपये कलेक्टर रेट हो जाएगा।
  • जींद- कैथल- नरवाना रोड पर लगती अहिरका की कृषि भूमि एक करोड़ 14 लाख 34 हजार 500 से बढ़कर एक करोड़ 32 लाख 77 हजार 950 रुपये कलेक्टर रेट हो जाएगा।
  • हैबतपुर अमरहेड़ी बाईपास के साथ एक करोड़ 45 लाख 47 हजार 500 से बढ़कर एक करोड़ 60 लाख 2250 रुपये कलेक्टर रेट हो जाएगा।
Jind New Collector Rates: New collector rates implemented in Jind, registration became expensive, collector rates increased by 40 to 75 percent there.

जींद में यहां 35 से 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं कलेक्टर रेट (Jind New Collector Rates)

जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्तावित कलेक्टर रेट वेबसाइड पर डालकर आपत्तियां मांगी गई थी। केवल तीन आपत्तियां आई, जोकि कालोनीलाइजर की थी। इसके अलावा किसी की भी आपत्ति नहीं आई। प्रशासन की तरफ से 10 से 15 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। कुछ ऐसी जगह, जहां रजिस्ट्रियां महंगे रेट पर हुई हैं, उन स्थानों पर 35 से 40 प्रतिशत तक कलेक्टर बढ़ाए गए हैं।

रोहतक रोड निवासी सतपाल ने कहा कि प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने के लिए दोपहर को पहुंचे थे। शाम को करीब छह नंबर आया है। सोमवार को बाकी दिनों की तुलना में तहसील कार्यालय में ज्यादा भीड़ रही। एक अप्रैल से नए रेट लागू हो जाएंगे। जिससे रजिस्ट्री करवाना महंगा होगा।

कृष्णा कालोनी निवासी दिनेश चौहान ने कहा कि प्रशासन ने कलेक्टर रेट में काफी ज्यादा बढ़ोतरी की है। इससे मध्यम वर्ग पर ज्यादा असर पड़ेगा। सोमवार को दिनभर तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए इसलिए भीड़ रही, ताकि मौजूदा कलेक्टर रेट पर ही रजिस्ट्री हो सके।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...