Bhiwani New Toll rate : भिवानी जिले में टोल टैक्स बढ़ा, देखें कितलाना और बामला टोल के नए रेट

Date:

Bhiwani Kitlana-Bamla New Toll rate 2026 : हरियाणा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल के रेट पांच से 10 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। इसके चलते एक अप्रैल से भिवानी जिले के कितलाना व बामला टोल के रेट भी पांच प्रतिशत बढ़ जाएंगे। इससे वाहन चालकों को अब उक्त टोल प्लाजा से निकलने के लिए 5 से 25 रुपये ज्यादा देने होंगे।

बता दें कि भिवानी के कितलाना टोल और बामला टोल से हर रोज लगभग डेढ़ लाख वाहनों का आवागमन हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 148-B पर कितलाना टोल प्लाजा है। यह भिवानी-दादरी मुख्य हाईवे मार्ग पर है। यह मार्ग हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर को जोड़ता है वहीं भिवानी से हांसी यह मार्ग पंजाब बॉर्डर तक है। इसी तरह से बामला के नजदीक टोल प्लाजा भिवानी-रोहतक-दिल्ली मुख्य हाईवे मार्ग पर है।

Bhiwani New Toll Rates Hiked New Rates for Kitlana and Bamla Toll Plazas
Bhiwani New Toll Rates Hiked New Rates for Kitlana and Bamla Toll Plazas

राजस्थान की तरफ से आने वाले दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि की तरफ जाने वाले अधिकतर व भिवानी होते हुए इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इस तरह से उक्त दोनों टोल प्लाजा से हर रोज कम से कम डेढ़ लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन हो रहा है।

New Toll rate : हर वर्ष एक अप्रैल से निर्धारित होते हैं रेट

बामला टोल प्लाजा संचालक मनोज परमार का कहना है कि हर वर्ष एक अप्रैल से टोल प्लाजा के सरकार नए रेट निर्धारित करती है। इस बार भी एक अप्रैल से नए रेट लागू रहेंगे। इस बार पांच प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए हैं। हर वर्ष टोल प्लाजा के रेट में चार से पांच प्रतिशत तक की वृद्धि होती है। इसी के अनुसार इस बार भी वृद्धि की गई है।

कार, जीप और वैन के रेटों में नहीं हुआ बदलाव, पुराने रेट

कितलाना और बामला टोल प्लाजा के 1 अप्रैल से नए रेट शुरू होंगे, जिन में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन भिवानी जिले के टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार, जीप व वैन चालकों पर इसका कोई असर नहीं होगा। क्योंकि इनके रेट में कोई वृद्धि की सूचना नहीं है। जिससे उक्त वाहन चालकों को पहले की तरह ही टोल राशि चुकानी पड़ेगी। उन्हें अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस बार टोल शुल्क बढ़ोतरी से राहत मिलेगी। इसकी लोगों में आस है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related