Hydrogen train update : परफार्मेंस ट्रायल के बाद मेंटेनेंस के लिए दूसरी बार शकूबरस्ती भेजी गई हाइड्रोजन ट्रेन

Date:

Hydrogen train update : हाइड्रोजन ट्रेन के पांच बार परफार्मेंस ट्रायल क बाद मेंटेनेंस के लिए ट्रेन को दिल्ली शकूरबस्ती भेजा गया है। यहां ट्रायल के दौरान ट्रेन में आई ब्रेक सहित अन्य चीजों की खामियों की जांच की गई जाएगी। परफार्मेंस ट्रायल सफल रहने के बाद ट्रेन की सुरक्षा बारीकियों की जांच के सीआरएस (चीफ कमिशनर आफ रेलवे सेफ्टी) टीम जांच करेगी।

सोनीपत से जींद के कितने चक्कर लगे ? (Hydrogen train update)

सीआरएस की जांच से पहले परफार्मेंस ट्रायल में आई खामियों को दूर किया जाएगा। बता दें कि 16 से 27 मार्च तक हाइड्रोजन ट्रेन का जींद से सोनीपत ट्रैक पर परफार्मेंस ट्रायल किया गया था। इस दौरान दो बार जींद से सोनीपत रूट पर ट्रेन का एक चक्कर लगवाया गया था, जबकि तीन बार जींद से सोनीपत रूट पर दो-दो चक्कर लगवाए गए थे। इस दौरान ट्रेन को पैसेंजर ट्रेन की तरह हर स्टेशन पर एक से दो मिनट तक रोका गया था।

Hydrogen train update: After performance trials, the hydrogen train was sent to Shakubarasti for the second time for maintenance.
Hydrogen train update: After performance trials, the hydrogen train was sent to Shakubarasti for the second time for maintenance.

 

जींद से सोनीपत रूट पर तीन बार परफार्मेंस ट्रायल (Hydrogen train update)

हर जंक्शन पर ट्रेन को रोकने का मुख्य उद्देश्य इंजन में गैस की खपत, ब्रेक सिस्टम सहित अन्य चीजों को परखना था। बता दें कि 27 मार्च को हाइड्रोजन ट्रेन का पांचवां परफार्मेंस ट्रायल हुआ था। इससे पहले 26 मार्च को ट्रायल किया गया था। वहीं 16 से लेकर 20 मार्च तक ट्रेन का जींद से सोनीपत रूट पर तीन बार परफार्मेंस ट्रायल किया गया था। 16 और 18 मार्च को ट्रेन को जींद-सोनीपत रूट पर दो बार दौड़ाया गया था। वहीं 20 मार्च को हाइड्रोजन ट्रेन का केवल एक चक्कर लगवाया गया था।

पहले सात मार्च को ट्रेन को मेनटेनेंस के लिए भेजा गया था दिल्ली (Hydrogen train update)

इससे पहले भी तकनीकी सुधार व मेनटेंनस के लिए हाइड्रोजन ट्रेन काे सात मार्च को दिल्ली शकूरबस्ती भेजा गया था। उस समय डीजल इंजन की सहायता से ट्रेन को दिल्ली ले जाया गया था। फरवरी माह में भी हाइड्रोजन ट्रेन की रनिंग ट्रायल 25 से लेकर 28 फरवरी तक हुई थी।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related