Blackview Xplore 1 फोन बिना नेटवर्क कॉलिंग और 20000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें फीचर्स

Date:

Blackview Xplore 1: Blackview कंपनी ने अपना नया समर्टफोने मार्किट में उतरा है इस फ़ोन को कंपनी ने Blackview Xplore 1 के नाम से पेश किया है। यह फ़ोन बिना सेल्युलर नेटवर्क के भी कॉल और मैसेज कर सकता है। जो काफी हैरान कर देने वाला है।

इस फ़ोन में करीब 20000mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक रैम मिलती है। इस फ़ोन में परफॉर्मन्स के लिए MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया है। जो काफी बेहतरीन है। यह फ़ोन टू वे रेडियो तकनीक पर कार्य करता है। और कुछ दुरी तक वॉकी टॉकी की तरह कार्य करता है। यही फीचर्स इस फ़ोन को अन्य की तुलना में खास बनाते है।

Blackview Xplore 1 में बिना नेटवर्क कॉलिंग की नई तकनीक

आइये जानें इस बिना नेटवर्क के कॉल की नै टेक्निक के बारे में बात करें तो जैसे कि पहले भी बताया गया है कि यह फ़ोन टू वे रेडियो तकनीक पर कार्य करता है। और कुछ दुरी तक वॉकी टॉकी की तरह कार्य करता है। जिसे कुछ दुरी के बीच बिना किसी अन्य नेटवर्क से बात की जा सकती है।

यह फ़ोन उन लोगो के लिए बेहतर साबित होगा जो पहाड़ी इलाके या फिर आपात स्थितियों में कार्य करते है। यह तकनीक से खुले इलाके में करीब 20 किलोमीटर तक और शहरी इलाके में करीब 5 किलोमीटर तक के इलाके में कार्या करती है। Blackview Xplore 1

ऐसे काम करता है यह फोन

Blackview Xplore 1 में UHF और VHF बैंड आधारित टू वे रेडियो सिस्टम दिया गया है। यह वही तकनीक है जो आमतौर पर वॉकी टॉकी में इस्तेमाल होती है। जानकारों के मुताबिक यह तकनीक ट्रेकिंग और एडवेंचर यात्रा के दौरान और आपदा प्रबंधन के समय सुरक्षा सेवाएं और फील्ड वर्क के लिए या फिर कमजोर नेटवर्क वाले इलाके के लिए बेहतर तरिके से कार्य कर सकती है।

कीमत

इस Blackview Xplore 1 की कीमत की बात करें तो करीब 558 डॉलर यानी करीब 50500 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से इस फ़ोन को खरीदा जा सकता है। यह फोन ऑरेंज और ब्लैक रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

फीचर्स, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस फ़ोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, इसके साथ ही एक सेकेंडरी स्क्रीन भी मौजूद है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर लगाया गया है अच्छी परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। इसमें 16GB तक रैम दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। Blackview Xplore 1

कैमरा और बैटरी

फोन के पीछे 64MP का मुख्य और इसके साथ 20MP नाइट विजन कैमरा भी दिया गया है, जो कम रोशनी में फोटो लेने में मदद करता है। सबसे खास बात इसकी 20000mAh बैटरी है, जो काफी बड़ी है और लंबी यात्रा या फील्ड ड्यूटी के दौरान यह एक बड़ा फायदा माना जा रहा है। MIL STD 810H सर्टिफिकेशन इस फ़ोन की मजबूती को दिया गया है। इसके अलावा यह फ़ोन IP69 और IP69K रेटिंग के साथ करीब 700 ग्राम है और मोटाई लगभग 1.2 इंच है।

ऐसे फ़ोन की आवश्यकता उन लोगों के लिए जयादा है जो सुरक्षा एजेंसियों, ट्रैवलर्स, निर्माण स्थलों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related