Delhi metro: दिल्ली मेट्रो में 2 नए कॉरिडोर तैयार, 22 किमी रूट जल्द शुरू

Date:

Delhi metro: दिल्ली में परिवहन सेवा को और मजबूत करने के लिए बहुत ही महतवपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। जिसके चलते अब फिर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 4 फेज में 2 नए मेट्रो स्टेशन चलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मंजूरी भी दी जा चुकी है।

बता दें कि इसकी लम्बाई करीब 22 किलोमीटर की होगी। यह सेवा शुरू होने के बाद भजनपुरा, पीतमपुरा और बुराड़ी जैसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जिससे यात्रा में लगने वाले समय में भी परिवर्तन होगा।

इन रूटों पर शुरू होगी मेट्रो सेवा Delhi metro

Delhi metro: दिल्ली मेट्रो में 2 नए कॉरिडोर तैयार, 22 किमी रूट जल्द शुरू

जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो के 4 फेज में मजलिस पार्क से मौजपुर रूट और दीपाली चौक से मजलिस पार्क रूट पर करीब 22.2 किलोमीटर पर कई नए स्टेशन बनाए गए है। इससे आम जान को काफी लाभ होगा।

सुरक्षा मानकों की जांच के बाद इन रूट पर जल्द ही मेट्रो चलने की मजूरी मिल जाएगी। जानकारी के मुताबिक फरवरी में ही सेवा शुरू होने की सम्भावना है।

मजलिस पार्क बनेगा बड़ा इंटरचेंज केंद्र

इस नै सेवा में मजलिस पार्क स्टेशन बड़ा इंटरचेंज केंद्र बन जाएगा। जिसके चलते यह अलग अलग ट्रेन के बीच मुख्य केंद्र बनेगा। इसके अलावा बादली मोड़ और हैदरपुर भी बड़े इंटरचेंज विकसित होंगे।

इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

इस नई लाइन के चलने से बुराड़ी, सोनिया विहार और भजनपुरा जैसे इलाकों को कनैक्टिविटी मिलेगी। जिससे यात्रा के लिए निजी वाहनों का प्रयोग कम होगा। क्योंकि सार्वजानिक वाहन में ही बेहतर सुविधा होगी। यह सेवा शुरू होने से दिल्ली में गोल आकर की मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। Delhi metro

दीपाली चौक से मजलिस पार्क रूट

करीब 9 किलोमीटर लंबा यह सेक्शन उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लिए अहम माना जा रहा है। इससे पीतमपुरा, प्रशांत विहार , मजलिस पार्क जैसे इलाकों को सुविधा मिलेगी। इस प्रकार से मेट्रो के विस्तार से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। Delhi metro

दिल्ली में पिछले करीब 10 साल से मेट्रो के नेटवर्क को तेजी से बढ़या जा रहा है जिसके चलते शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना काफी आसान हो गया है। नया मेट्रो नेटवर्क भी पुराने नेटवर्क के साथ जुड़कर और भी सुगम और सुविधाजनक हो गया है। जिसके चलते लम्बी दुरी की यात्रा भी कम समय में की जा सकती है। यह विस्तार भविष्य में और बड़े मेट्रो नेटवर्क की नींव माने जा रहे हैं।

जैसे ही इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन की तिथि घोषित कर दी जाएगी तो उसके बाद से ही यात्रिओं के लिए भी यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। कुछ समय तक और भी फेज 4 के कार्य पुरे हो जाएगें जिसे जल्द ही इस नेटवर्क के साथ जोड़ दिया जाएगा। Delhi metro

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related