Thursday, May 28, 2026
HomeनौकरीAgniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन, देखें...

Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन, देखें पूरी प्रक्रिया

Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किये जा रहे है। जिसके चलते हरियाणा के 6 जिले और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा भी 1 अप्रैल तक इस भर्ती के लिए रेजिस्टशन करवा सकतें है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार आयु सीमा को भी बढ़ा दिया गया है जो पहले 21 वर्ष थी उसे अब 22 वर्ष कर दिया गया है जिससे अधिक युवाओं को इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा।

भर्ती में ये जिले शामिल Agniveer Bharti

Agniveer Bharti: Register for Agniveer Recruitment by April 1, see the complete process
Agniveer Bharti: Register for Agniveer Recruitment by April 1, see the complete process

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि इस भर्ती के लिए हरियाणा के 6 जिले इसमें अम्बाला, कुरुक्षेत्र , करनाल, कैथल , पंचकूला और यमुनानगर शामिल है। इन जिलों के पुरुष अभ्यर्थी और हरियाणा हिमाचल और चंडीगढ़ के महिला अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पंजीकरण कर सकतें है। चयन के लिए पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा करवाई जाएगी जिसके चलते मेरिट के आधार पर ही चयन किया जाएगा। Agniveer Bharti

ये युवा कर सकतें है आवेदन

इस भर्ती में आवेदन के लिए पुरुष वर्ग के लिए पद अग्निवीर सामान्य कर्तव्य और अग्निवीर तकनीकी के अलावा अग्निवीर लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं और 8वीं पास आवेदन कर सकतें है इसके अलावा महिला वर्ग के लिए पद महिला मिलिट्री पुलिस
के लिए आवेदन किए जा रहे है।

आयु सीमा में बदलाव

आयु सीमा में बदलाव होने से काफी युवाओं को फायदा होगा इससे जिस भी युवा की आयु 22 वर्ष हो गई है वह भी इस भर्ती में आवेदन कर सकतें है। आयु के कारण जो युवा पिछली भर्ती में आवेदन नहीं कर सके यह भर्ती उनके लिए एक खास मौका लेकर आई है। आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि कई उम्मीदवार शैक्षिक या पारिवारिक कारणों से एक वर्ष पीछे रह जाते हैं। Agniveer Bharti

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

यह भर्ती 2 चरणों में की जाएगी इसमें पहला चरण- ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा और संभावित परीक्षा तिथि 1 से 15 जून तक हो सकती है और दूसरा चरण ऑनलाइन परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच के बाद अंतिम चयन होगा। हलाकि तिथि के बारे में सही जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करतें रहे। Agniveer Bharti

हरियाणा में अब तक कितनी भर्ती

हरियाणा से अब तक कुल 7,228 युवा अग्निवीर के रूप में चयनित हुए हैं। इसमें से 2022 से 23 में 2,227 युवाओं का चयन किया गया था और 2023 से 24 में 2,893 जबकि 2024 से 25 में 2,108 युवाओं का चयन किया गया है। पहला बैच जुलाई 2026 में सेवा अवधि पूरी करेगा। यह बैच थल, जल और वायुसेना में तैनात रहा है।

Spread the love