Digital Census 2027 : जनगणना कार्य में बीएलओ की लगाई ड्यूटी, उपतहसीदार ने छूट के लिए डीसी को लिखा पत्र

Date:

Digital Census 2027 : जींद प्रशासन की तरफ से बीएलओ की भी जनगणना के कार्य में ड्यूटी लगा दी गई है। निर्वाचन उप तहसीलदार ने बीएलओ की जनगणना कार्य की ड्यूटी से छूट देने के लिए डीसी मोहम्मद इमरान रजा को पत्र लिखा है। क्योंकि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 (एसआइआर) की तैयारियां चल रही हैं। एसआइआर अप्रैल में शुरू होना था, लेकिन अभी शेड्यूल नहीं आया है। अगर जनगणना और एसआइआर का काम एक साथ चलता है, तो प्रशासन के लिए चुनौतियां बढ़ जाएंगी।

डीसी को लिखे पज्ञ में उप निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा ? (Digital Census 2027)

जनगणना में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, उनको फिलहाल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को डीसी को लिखे पत्र में उप निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सुपरवाइजर अधिकारियों व बीएलओ की सूची भेजते हुए उनको जनगणना ड्यूटी से छूट प्रदान करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत बीएलओ से सूचना प्राप्त हो रही है कि उनकी जनगणना कार्य में ड्यूटी लग रही है। इसलिए दोबारा पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सुपरवाइजर अधिकारियों व बीएलओ की सूची भेजते हुए उनको जनगणना कार्य से छूट प्रदान करने का अनुरोध है।

Digital Census 2027: BLOs deployed for census work, sub-tehsildar writes to DC for exemption
Digital Census 2027: BLOs deployed for census work, sub-tehsildar writes to DC for exemption

 

मतदाता सूचियों में विशेष रुप से पुनरीक्षण (Digital Census 2027)

चुनाव उप तहसीलदार ने 23 मार्च को भी डीसी को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 (एसआइआर) से संबंधित तैयारियों का काम चल रहा है। मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन, नए मतदान केंद्रों के लिए नए भवनों की पहचान, सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन आिकारी, बूथ लेवल अधिकारी यानि बीएलओ, पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों को भरना, संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देना, विशेष गहन पुनरीक्षण- 2002 की मतदान सूची से वर्तमान सूची का मिलान एवं वंश मिलान का कार्य, डीएसई का निपटान, सात दिनों से अधिक लंबित फार्मों का निपटान, धुंधली फोटो व त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों की पहचान एवं निपटान का कार्य अप्रैल से पहले करवाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

मतदान सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अति महत्वपूर्ण और तिथिबद्ध है। वहीं चुनाव कार्यालय में मतदाता सूचियों का निरंतर अद्यतन का कार्य भी चला हुआ है। इसलिए इस कार्य में लगे स्टाफ की ड्यूटी जनगणना कार्य में नहीं लगाने की मांग की गई थी।

मतदाता सूची का काम चल रहा है : उप तहसीलदार (Digital Census 2027)

चुनाव उप तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले माह पत्र आया था, जिसमें अप्रैल में एसआइआर शुरू होने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक शेड्यूल नहीं आया है। साल 2002 की मतदाता सूची का मैपिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। मतदाता सूची का काम चल रहा है। इस कार्य में लगे अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सुपरवाइजर अधिकारियों व बीएलओ को जनगणना ड्यूटी से छूट देने के लिए डीसी को पत्र लिखा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related