Education news : नर्सिंग, फिजियोथेरेपी व पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पास करना जरूरी

Date:

Education news : हरियाणा सरकार ने सत्र 2026-27 से बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी व पैरामेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट (यूजी)-2026 पास करना अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। एसजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन व बीएसएम कालेज आफ नर्सिंग के चेयरमैन राधेश्याम शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान निदेशक की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।

राज्य सरकार नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश नीट (यूजी)-2026 की मेरिट के आधार पर करने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि यदि सत्र 2026-27 में कोई छात्र-छात्रा इन कोर्सों में प्रवेश लेना चाहता है तो उसे नीट परीक्षा देना अनिवार्य होगा।

Education news : 17 साल कम से कम आयु हो

नीट (यूजी)-2026 के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आठ मार्च निर्धारित की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नीट से संबंधित सभी अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट के साथ-साथ हरियाणा चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान विभाग और पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज रोहतक की वेबसाइट पर भी जानकारी लेते रहें।

नीट परीक्षा के लिए पात्रता के अनुसार विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलाजी विषयों में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक व आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related