Haryana Pink Rapido : हरियाणा में बेटियों के लिए स्कीम, फ्री ई स्कूटी, हर महीने 14 हजार रुपए सैलरी

Date:

Haryana Pink Rapido scheme 2026 : हरियाणा सरकार ने बेटियों के लिए नई स्कीम लांच कर दी है। इसमें बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी तों महिला सुरक्षा भी मजबूत होगी। जी हां, दरअसल सरकार द्वारा हरियाणा पिंक रेपिडो स्कीम 2026 लांच की गई है। इसमें सरकार द्वारा ई-स्कूटी दी जाएगी और इस पर महिला ड्राइवर होगी। यह महिला ड्राइवर शहर में महिलाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ड्रॉप करेंगी। बदले में सरकार इन महिलाओं को 12 से लेकर 14 हजार रुपए तक सैलरी भी देंगी।

हरियाणा सरकार की पिंक रैपिडो योजना से बेटियां कमाई भी कर सकेंगी। पिंक रैपिडो (Haryana Pink Rapido online apply) के लिए आवेदन कैसे करें, कहां करें, इसकी जानकारी आपको डिटेल में बताते हैं। पिंक रैपिडो योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और शहरों में महिला यात्रियों को सुरक्षित व किफायती सफर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत महिला चालक मोबाइल एप के माध्यम से केवल महिला यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके अलावा वे छोटे सामान की डिलीवरी का काम भी कर सकेंगी।

Haryana Pink Rapido A to Z Detail : पिंक रैपिडो योजना के तहत ई स्कूटी कैसे लें

‘पिंक रैपिडो’ योजना केवल महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इसकी चालक भी महिला ही होगी और यात्रा भी महिला ही कर पांएगी। योजना के शुरुआती चरण में प्रत्येक जिले से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की 30-30 युवतियों का चयन किया जाएगा। यह योजना सोनीपत, करनाल, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला जिलों में लागू की गई है।

Haryana Pink Rapido sheme a to z detail apply selection process
Haryana Pink Rapido sheme a to z detail apply selection processhariyaana pink raipido ka laabh kaise len

Haryana Pink Rapido की शर्त, नियम क्या हैं

पिंक रैपिडो योजना के तहत ई स्कूटी लेने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें व नियम निर्धारित किए हैं। इसके तहत आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए और उसके पास वैध दुपहिया ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। महिला या युवती को एक से दो वर्ष का वाहन चलाने का अनुभव हो, उसको प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही मोबाइल एप और नेविगेशन का ज्ञान होना भी जरूरी है। आवेदन करने वाली युवती के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Haryana Pink Rapido स्कीम का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है

हरियाणा पिंक रैपिडो स्कीम के तहत ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर चयन होगा। इच्छुक महिलाएं अपने जिले के कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं। सरकार का मानना है कि यह योजना न केवल महिलाओं को रोजगार देगी, बल्कि शहरों में सुरक्षित और तेज परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

  • रैपिडो की ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक : CLICK HERE
  • Pink Repido Online Apply : CLICK HERE
  • हरियाणा सरकार श्रम विभाग का ऑफिशियल लिंक : CLICK HERE
  • हरियाणा पिंक रैपिडो अपडेट जिला स्तर पर स्थानीय रोजगार कार्यालय या DC ऑफिस से संपर्क करें

ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में पंचायत जमीन पर ‘प्राइवेट रास्ते’ का खेल खत्म

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related