Sunday, June 14, 2026
HomeहरियाणाJind DC Meeting : रोड सेफ्टी की बैठक में XEN की जगह...

Jind DC Meeting : रोड सेफ्टी की बैठक में XEN की जगह आए एसडीओ को डीसी ने निकाला, जीएम, सिविल सर्जन को नोटिस

Jind DC Meeting : जींद में लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हाल में मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत में ही डीसी ने कमेटी के सभी सदस्यों की हाजरी ली। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आरके नैन, सिविल सर्जन डा. सुमन कोहली, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन, रोडवेज जीएम, जिला वन अधिकारी सहित कुछ अन्य अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे थे। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों के नोटिस निकालकर जवाब मांगने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीसी ने एसडीओ को निकाला बाहर (Jind DC Meeting)

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आरके नैन के बार बार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक से अनुपस्थित रहने और एजेंडों को गंभीरता से ना लेने के मामले को लेकर डीसी ने बैठक में उपस्थित एसडीओ को बाहर का रास्ता दिखा दिया। साथ ही सरकार व पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत भेजने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सईएन से पूछ कर बैठक करने की बात भी कही, जिससे उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। बैठक में ज्यादतर एजेंडे पीडब्ल्यूडी की सड़कों सफीदों रोड, रोहतक रोड से संबंधित थे। एक्सईएन पिछली बैठकों ने इस मामले को हलके में लेते रहे हैं। बाद में बैठक में दोबारा बुलाए गए एसडीओ ने सफीदों रोड की प्रोग्रेस के बारे में बताया कि विभाग ने निर्जन से मनोहरपुर तक एक साइड, जहां पेड़ नहीं हैं, सड़क को चौड़ी करने का काम शुरू कर दिया है। अगले 20 दिन में वन विभाग की अनुमति मिलते ही पेड़ों की कटाई शुरू हो जाएगी।

डीसी ने क्या निर्देश दिए ? (Jind DC Meeting)

वहीं शहर के अंदर बदहाल पड़े रोहतक रोड के मामले में विभाग को कड़ी फटकार लगाई। डीसी ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हेलमेट, रांग साइड ड्राइविंग व ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान बढ़ाने के निर्देश दिए। कैथल रोड से सेक्टर की तरफ़ गलत दिशा में आने वाले वाहनो के चालान करने के निर्देश दिए। कैथल से आते हुए नरवाना शहर में एंट्री को सुरक्षित बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जो मौके पर जाकर समाधान ढूंढेगी और अपनी रिपोर्ट देगी। जींद बाईपास पर राज महल होटल के पास बनने वाले रैंप का निर्माण कार्य अगले 30 दिन में शुरू करने के निर्देश दिए। नगर परिषद को शहर में सभी चौक- चौराहों के आसपास अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए।

Jind DC Meeting: DC removed SDO who came in place of XEN in the road safety meeting, notice to GM, Civil Surgeon
Jind DC Meeting: DC removed SDO who came in place of XEN in the road safety meeting, notice to GM, Civil Surgeon

दो जगह लाल बत्ती लगाने के आदेश (Jind DC Meeting)

डीसी ने शहर में दालमवाला अस्पताल चौक और कबीर चौक पर जल्द लाल बत्ती इंस्टाल करने और गोहना रोड पर पुल के नीचे लाल बत्ती लगाने के निर्देश दिए। गांवों के बीच से निकलने वाले हाईवे पर गंदा पानी न आए, उसके लिए कंडेला शाहपुर और नगूरा में स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। अगर कहीं भी सड़क में कोई गड्ढा हो, तो मौके पर जाकर उसे दुरूस्त किया जाए। बैठक में डीएमसी सुरेंद्र सिंह, आरटीए गिरीश कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जनस्वाथ्य विभाग एक्सईएन भानु प्रकाश सहित पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएं (Jind DC Meeting)

डीसी ने कहा कि बिना हेलमेट, ओवरस्पीड और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए चालान किए जाएं। जिन क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है, वहां सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। ताकि दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर समय रहते समाधान किया जा सके। साथ ही सड़कों पर डायवर्जन, स्पीड लिमिट संकेतक, ब्लिंकर, स्पीड ब्रेकर और रोड मार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी एसडीएम से कहा कि उनके क्षेत्र में यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है, तो वे अपनी अध्यक्षता में गठित समिति के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में कौन-कौन उपस्थित थे ? (Jind DC Meeting)

बैठक में डीएमसी सुरेंद्र सिंह, आरटीए गिरीश कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, एक्सईएन पीएचईडी भानु प्रकाश सहित पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि शिक्षण समय के दौरान बसों की नियमित जांच की जाए। स्कूल वाहन नीति के तहत ड्राइवर का वैध लाइसेंस, नशे की आदत, परिचालक की उपलब्धता, वाहन की फिटनेस तथा फर्स्टएड बाक्स सहित सभी सुरक्षा मानकों की जांच अनिवार्य रूप से की जाए।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...