Haryana Weather: हरियाणा में कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले, अगले 4 दिन संभलकर रहने की जरूरत

Date:

Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते कभी एकदम से पारा गिर रहा है तो कभी तेज धुप के चलते सामान्य से भी अधिक हो रहा है। मार्च के महीने में मौसम में काफी उतराव चढ़ाव देखने को मिले है जिसके चलते शुरू में गर्मी और अंत तक आते आते कही बारिश तो कही ओलावृष्ट का आलम देखने को मिला है। वही खेतों में भी ओलाव्रृष्ट और बारिश पाकी हुई फसलों का नुकसान कर रही है।

दोपहर तक धूप, फिर अचानक बदला मंजर Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले, अगले 4 दिन संभलकर रहने की जरूरत
Haryana Weather: हरियाणा में कहीं बारिश तो कहीं गिरे ओले, अगले 4 दिन संभलकर रहने की जरूरत

मंगलवार की शुरुआत आम दिनों की तरह तेज धूप के साथ हुई थी। फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे एनसीआर के इलाकों में दोपहर 2 बजे तक पारा चढ़ रहा था, लेकिन ढाई बजते-बजते अचानक आसमान में अंधेरा छा गया। देखते ही देखते धूल भरी आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। फरीदाबाद में तो रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे पिछले दो दिनों से बढ़ रही उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी निजात मिली है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे बेल्ट में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में भी गिरे ओलों ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है।

गेहूं की फसल को खतरा Haryana Weather

मौसम का यह बदलाव आम आदमी के लिए सुकून भरा हो सकता है, लेकिन अन्नदाता के लिए यह किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है। कई जिलों में कटी हुई फसल खेतों में पड़ी है, जो इस बारिश की वजह से भीग गई है। इससे दानों की चमक फीकी पड़ने और फसल के काले होने का डर सता रहा है। जिन इलाकों में ओले गिरे हैं, वहां गेहूं की बालियों को सीधा नुकसान पहुंचा है, जिससे पैदावार घटने की आशंका है। Haryana Weather

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें तो राहत का यह सिलसिला फिलहाल छोटा रहने वाला है। 1 और 2 अप्रैल को मौसम के मोटे तौर पर साफ रहने की उम्मीद है, जिससे किसानों को अपनी कटी फसल संभालने का थोड़ा मौका मिल सकता है। विभाग ने 3 और 4 अप्रैल के लिए एक बार फिर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे हरियाणा में फिर से गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। Haryana Weather

मंगलवार को रोहतक में सबसे कम 27.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में यह 34.5 डिग्री तक रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 5 अप्रैल के बाद एक बार फिर पारा 35 से 37 डिग्री को छू सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related