Haryana Weather: हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ अलग ही रूप में चला रहा है कभी एकदम से तेज धुप निकल रही है तो कभी एकदम से बारिश का माहौल काले बादलों से बन रहा है। वैसे तो हर भर अप्रैल के महीने में धुप कि तपिश ही होती है लेकिन इस बार मिजाज कुछ और ही है जिसके चलते पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहे है जिससे कभी एकदम ठंड तो कभी गर्मी का एहसास हो रहा है। Haryana Weather
इसी के चलते आज भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा आज, यानी 11 अप्रैल को प्रदेश के लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या आज फिर इंद्रदेव बरसेंगे या खिली धूप राहत देगी।
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज Haryana Weather

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज शनिवार को हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने और धूप खिली रहने की संभावना है। सुबह की शुरुआत स्वच्छ मौसम के साथ होगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप तीखी होती जाएगी। इसी के चलते अधिकतम तापमान दोपहर तक पारा 36°C के आसपास पहुंच सकता है। वही अंबाला में सुबह के समय बदला छाए हुए है और इसी के साथ ठंडी हवा के बीच सूर्य भी अपनी किरणे निकल रहा है। Haryana Weather
हालंकि कुछ इलाकों में हल्के बादल कुछ छिटपुट की आवाजाही दिख सकती है, लेकिन बारिश की संभावना आज न के बराबर है। दोपहर में हल्की धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है, जिससे विजिबिलिटी पर मामूली असर पड़ सकता है।
किसानों की बढ़ी चिंता कटाई और मड़ाई के बीच मौसम का कहर
हरियाणा की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसानों के लिए यह मौसम किसी परीक्षा से कम नहीं है। प्रदेश में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह तैयार है और कई मंडियों में आवक भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने काट कर पड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
आने वाले दिन पारा छुएगा 38-40 डिग्री Haryana Weather
मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अप्रैल तक तापमान में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। जिसके बाद से आने वाले तीन-चार दिनों में पारा 38°C से 40°C तक जा सकता है। वही 12 अप्रैल की रात से हिमालयी क्षेत्रों में एक और ‘कमजोर’ पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। जिसके बाद 13-14 अप्रैल को इस नए विक्षोभ के असर से सोमवार और मंगलवार को हरियाणा के मैदानी इलाकों में फिर से बादल छा सकते हैं और हवाओं का रुख बदल सकता है।
फरीदाबाद और गुरुग्राम में हीटवेव से राहत
राहत की बात यह है कि फिलहाल हरियाणा के औद्योगिक शहरों जैसे फरीदाबाद और गुरुग्राम में हीटवेव को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लगातार सक्रिय हो रहे विक्षोभों ने लू की रफ्तार पर ब्रेक लगा रखा है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि रात और दिन के तापमान में आ रहा यह भारी अंतर स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए वायरल बीमारियों से बचाव जरूरी है। Haryana Weather

