Haryana Weather Update : हरियाणा में आगामी कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता कम होने की संभवाना है। इसके चलते 9 सितंबर यानि मंगलवार को प्रदेश के छह जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की बारिश की संभावना है तो बाकी 16 जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 12 सितंबर तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ उत्तर से थोड़ा नीचे मध्य भारत की तरफ कच्छ, कोटा, औराय, सिद्धि, रांची, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है, इसलिए 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता थोड़ी कम होने की संभावना है।
Haryana Weather Update : हरियाणा में औसत से 48 प्रतिशत ज्यादा हो चुकी बारिश
इसके चलते हरियाणा के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर) तथा दक्षिणी क्षेत्र के जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल) जिलों में आंशिक बादलवाई तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी। उत्तर क्षेत्र के जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
8 सितंबर तक हरियाणा में औसतन 381.7 एमएम बारिश होनी थी लेकिन अब तक 563.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1076.4 एमएम दर्ज की गई जबकि सबसे कम बारिश सिरसा जिले में 346.2 एमएम हुई है।
Haryana Weather Update : हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
जिला --- बरसात
अंबाला --- 663.8 एमएम
भिवानी --- 369.0 एमएम
चरखी दादरी--- 534.9 एमएम
फरीदाबाद --- 558.1 एमएम
फतेहाबाद --- 572.9 एमएम
गुरुग्राम --- 618.7 एमएम
हिसार --- 516.3 एमएम
झज्जर --- 693.7 एमएम
जींद --- 386.7 एमएम
कैथल --- 405.3 एमएम
करनाल --- 465.1 एमएम
कुरुक्षेत्र --- 765.0 एमएम
महेंद्रगढ़ --- 818.0 एमएम
नूंह --- 711.1 एमएम
पलवल --- 522.9 एमएम
पंचकूला --- 736.5 एमएम
पानीपत --- 634.1 एमएम
रेवाड़ी --- 682.2 एमएम
रोहतक --- 626.6 एमएम
सिरसा --- 346.6 एमएम
सोनीपत --- 552.8 एमएम
यमुनानगर --- 1076.4 एमएम
कुल औसत --- 563.3 एमएम
Haryana Weather Update : आगे कैसा रहेगा मौसम
10 सितंबर : मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में हल्की बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
11 सितंबर : पंचकूला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में हल्की बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
12 सितंबर : पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में बारिश के आसार हैं तो वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।