Haryana wheat procurement: हरियाणा सरकार की और से 1 अप्रैल से देहु की खरीद शुरू करने जा रही है जिसके चलते रबी के 2026 सीजन के लिए किसानो की गेहू 2585 रुपये प्रति क्विंटल की MSP के हिसाब से खरीदी जाएगी। इस बार करीब 160 रुपये गेहू का मूल्य बढ़ा दिया गया है। Haryana wheat procurement
इस बार हरियाणा की करीब 416 मंडियों में भी नई प्रक्रिया डिजिटल व्यस्था लागु होगी। इसके अलावा सरकार का उद्देश्य किसानो को समय पर भुगतान करना भी जिससे पारदर्शता और ज्यादा बढ़ेगी।
हरियाणा में गेहूं खरीद की तैयारी तेज Haryana wheat procurement

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हरियाणा में रबी सीजन की खरीद के लिए तैयारियां और भी तेज कर दी है। सरकार की और से 416 हरियाणा की मंडियों में अलग अलग खरीद एजेंसियों को गेहू खरीदने की जिम्मेदारी दे दी है। ताकि किसानो को किसी भी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
खरीद के लिए निम्न एजेंसियों को अधिकृत किया गया है
खाद्य आपूर्ति विभाग, और हेफैड, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया , हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, जैसी एजेंसियों को गेहू खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है। इन एजेंसियों द्वारा अलग अलग मंडियों में अकेले और संयुक्त रूप से खरीद संचालन किया जाएगा। इस बार आकुलित जलवायु के कारण अच्छा उत्पादन रहने की बात कही जा रही है।
MSP में बढ़ोतरी से किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026 के लिए गेहूं की MSP में 160 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। जबकि पिछले वर्ष MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल थी इस वर्ष MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल की गई है कृषि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह वृद्धि बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों को कुछ राहत देगी। Haryana wheat procurement
इस बार खरीद प्रक्रिया में डिजिटल बदलाव
इस साल खरीद प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ई खरीद प्रणाली में बदलाव किया गया है। जिसके चलते मंडी में गेटपास जारी करने वाले कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेंगे और पूरी प्रणाली को जियो फेंसिंग तकनीक से जोड़ा जाएगा जिसके चलते किसान जब मंडी के पास पहुंचेंगे तभी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के जरिए गेटपास जारी होगा और सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इससे फर्जी एंट्री और अनियमितताओं पर रोक लगेगी।
सप्ताह में छह दिन होगी खरीद
राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार इस बार गेहूं खरीद सप्ताह में छह दिन होगी जिसके चलते रविवार को सामान्य रूप से खरीद बंद रहेगी हालांकि यदि राज्य कृषि विपणन बोर्ड आवश्यकता समझता है तो रविवार को भी मंडियां खोली जा सकती हैं। उस स्थिति में वही एजेंसी खरीद करेगी जिसे शनिवार को जिम्मेदारी दी गई होगी।

