Haryana Open Race Walk Championship : चंडीगढ़ में सुखना लेख पर एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 21 और 22 फरवरी को 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के करीब 36 रेस वाक एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लिया।
हरियाणा एथलेटिक्स अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इवेंट में जींद की रवीना ने हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में गोल्ड मेडल जीता तो योगिता 5 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में सिल्वर मेडल विजेता बनी और हरदीप भिवानी ने हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया। नेशनल ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने 1 स्वर्ण पदक और 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते।
Haryana : इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13वीं इंडियन ओपन रेस वाक चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य से रवीना जींद ने हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में 1 घंटा 39 मिनट और 15 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स हरियाणा को दिया और हरियाणा राज्य का गौरव राष्ट्रीय पटल पर बढ़ाया, इस इवेंट में दूसरा स्थान मुनीता प्रजापति उत्तरप्रदेश ने 1 घंटा 39 मिनट और 26 सेकेंड के साथ पाया और तीसरे स्थान पर मानशी नेगी उत्तराखंड ने 1 घंटा 42 मिनट और 58 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि पुरुष वर्ग हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में हरदीप भिवानी ने 1 घंटा 26 मिनट और 03 सेकेंड के समय के साथ कांस्य जीता,इस इवेंट में साहिल पंजाब ने 1 घंटा 25 मिनट और 48 सेकेंड का समय देकर स्वर्ण पदक जीता एवं सेरविन तमिलनाडु ने 1 घंटा 25 मिनट और 50 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता।
Haryana : इन खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल
योगिता हरियाणा ने 5 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में 23 मिनट और 49 सेकेंड का बेहतरीन समय देकर रजत पदक जीता और इस इवेंट में मनीषा राजस्थान ने 23 मिनट और 24 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता एवं कांस्य पदक सिमरन गुसेन उत्तराखंड ने 23 मिनट और 58 सेकेंड के समय के अपने नाम किया। संदीप कुमार भीम अवार्डी एवं ओलम्पियन ने पुरुष वर्ग फुल मैराथन रेस वाक इवेंट में 3 घंटा 11 मिनट 18 सेकेंड समय देकर रजत पदक जीतकर हरियाणा राज्य का गौरव बढाते हुए हरियाणा ध्वज फहराया।
एथलेटिक्स हरियाणा के भीष्म पितामह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू,निदेशक नरेंद्र मोर, राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एथलेटिक्स हरियाणा के अन्य पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं प्रदान की।

