Jashandeep Story : मम्मी-पापा के डांटने से नाराज 10 वर्षीय जशनदीप ने घर छोड़ा, कानपुर के पुखरायां स्टेशन पर बरामद

Date:

Jashandeep Story : माता-पिता के डांटने से नाराज होकर दो अप्रैल को घर से निकला घोघड़ियां गांव का 10 वर्षीय जशनदीप कानपुर-झांसी रेल मार्ग के पुखरायां स्टेशन पर पांच अप्रैल को बरामद हुआ है। आरपीएफ चौकी पुखरायां ने उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन ने जशनदीप की काउंसिलिंग करते हुए स्वजनों का पता लगाया। जिसके बाद स्वजनों को बुलाकर जशनदीप को सौंप दिया।

कैसा मिला जशनदीप ? (Jashandeep Story)

जशनदीप के पिता गोविंद मजदूरी करते हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के चाइल्ड हेल्पलाइन में कार्यरत सीलम राजपूत ने बताया कि पांच अप्रैल को उन्हें पुखरायां स्टेशन पर जशनदीप मिला था। काउंसिलिंग करने पर जशनदीप ने बताया कि माता-पिता के डांटने से नाराज होकर दो अप्रैल को उसने घर छोड़ दिया। उसके बाद जींद स्टेशन से ट्रेन में बैठ लिया।

Jashandeep Story: Angry at his parents' scolding, 10-year-old Jashandeep left home and was found at Pukhrayan station in Kanpur.
Jashandeep Story: Angry at his parents’ scolding, 10-year-old Jashandeep left home and was found at Pukhrayan station in Kanpur.

 

जशनदीप को बरामद करने की सूचना किसने दी ? (Jashandeep Story)

पांच अप्रैल की रात को पुखरायां स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन रुकी, तो वह पानी पीने के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही रह गया। आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन पर एक बालक मिलने की सूचना उनको दी। उन्होंने जशनदीप की अच्छे से काउंसिलिंग करते हुए उसका नाम, पता व परिवार के बारे में पूछा। पूछताछ में जशनदीप ने ये भी बताया कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ता था और तीसरी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी।

घोघड़ियां गांव के सरपंच प्रतिनिधि दीपक ने बताया कि मंगलवार को उचाना थाने से जशनदीप के परिवार के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन आया था। जिसके बाद उसने पुखरायां में संबंधित अधिकारियों से बात की। जिसके बाद जशनदीप को वहां के प्रशासन ने स्वजनों को सौंप दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related