Janakalyaan mahaayagy : जींद। मां त्रिपुर सुंदरी की असीम अनुकम्पा से जींद में जन कल्याण के लिए दिव्य भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इलाके की सुख, शांति व समृद्धि के लिए आगामी 18 से 27 फरवरी तक जींद के हुडा ग्राउंड एकलव्य स्टेडियन में 9 दिवसीय 108 कुण्डीय शिव-शक्ति जनकल्याण महायज्ञ व दिव्य महाआरती का आयोजन होगा। यह जींद की धरती का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जा रहा है।
युवा भाजपा नेता कर्ण प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विश्राम ग्रह में जींद शहर के प्रबुद्ध जनों व मातृशक्ति की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि महायज्ञ का शुभारम्भ 18 फरवरी की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा, जिसमें 2100 से अधिक माता-बहनें कलश उठाने का काम करेंगी। यह महायज्ञ जींद की धरती का अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन साबित होगा।
Janakalyaan mahaayagy : अध्यात्मिक रंग में रंगेगा जींद
समाजसेवी महेश सिंगला ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि परम पूज्य जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 श्री हरिओम महाराज के पावन सानिध्य में 18 से 27 फरवरी तक पूरा जींद अध्यात्मिक रंग में रंग जाएगा। इस भव्य आयोजन के मुख्य यजमान कर्ण प्रताप सिंह होंगे। इस अवसर पर महायज्ञ की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए व्यवस्थापक समिति के गठन को लेकर भी गहन विचार विमर्श किया गया।

सरदार अभिषेक सिंह व ज्योति प्रकाश कौशिक घोघड़ियां ने बताया कि 108 कुंडों पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक महायज्ञ में 108 जोड़े यजमान के रूप में बैठेंगे। प्रतिदिन सांय 6 बजे होने वाली दिव्य महाआरती भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। गंगा आरती कि तरह ही दिव्य महाआरती में भी ब्राह्मणों द्वारा बड़े-बड़े जागृत दीपकों के साथ आरती कि जाएगी। आयोजकों ने जींद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर माँ भगवती व संत दोनों के आशीर्वाद और धर्म का लाभ जरूर प्राप्त करें।
Janakalyaan mahaayagy : ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामप्रकाश काहनोरिया, राधेश्याम चिल्लाना प्रांतीय उपाध्यक्ष विहिप, भीम सैनी नंबरदार, पवन सिंगला प्रधान युवा मित्र मंडल, नरेंद्र अत्री पूर्व अध्यक्ष बाल समिति जींद, जयकुमार गोयल प्रधान पालिका बाजार जींद, नरेंद्र अत्री एडवोकेट, मोहित सैनी एडवोकेट, सुमित सिंगला, कोमल वर्मा श्याम लाडली ग्रुप, कमलेश गुप्ता, हरीश कुमार, सुशील चौहान मंडी, रामनिवास राड़ा हिसार, रोहित राड़ा, सुनील सैनी हिसार, मंदीप बिश्नोई सिरसा आदि मौजूद थे।

