Tuesday, June 9, 2026
HomeहरियाणाJind Census 2027 : खाली पीरियड में भी टीचर्स कर सकेंगे जनगणना...

Jind Census 2027 : खाली पीरियड में भी टीचर्स कर सकेंगे जनगणना का कार्य, डीसी ने जारी किए आदेश

Jind Census 2027 : जनगणना में लगे शिक्षकों को खाली पीरियड में काम करने के लिए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। चार्ज अधिकारी कम तहसीलदार अलेवा ने डीसी कार्यालय को पत्र लिखा था कि प्रगणकों व पर्यवेक्षकों द्वारा संदेश प्राप्त हो रहे हैं, कि स्कूल मुखिया स्कूल समय के बाद ही जनगणना कार्य करने के लिए भेजते हैं। जबकि जनगणना का कार्य एक मई से शुरू हो चुका है।

खाली पीरियड में कर सकेंगे जनगणना (Jind Census 2027)

सभी हाउस लिस्टिंग ब्लाक का नजरी नक्शा और मकानों पर संख्या दर्ज करने का कार्य एक सप्ताह में पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन कुछ स्कूल मुखियाओं से सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। साथ ही स्कूल समय में फील्ड में कार्य करने के लिए नियमानुसार छूट प्रदान करने की अनुमति मांगी गई थी। साथ ही स्कूल मुखियाओं को प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को खाली पीरियड में जनगणना का कार्य छूट प्रदान करने की मांग की गई थी। जिसके बाद डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि स्कूल मुखियाओं को जनगणना के राष्ट्रीय महत्व पर संवेदनशील बनाना सुनिश्चित करें।

Jind Census 2027: Teachers will be able to carry out census work even during their free periods, DC issues orders
Jind Census 2027: Teachers will be able to carry out census work even during their free periods, DC issues orders

 

जिला स्तर की बैठक में दिए गए निर्देश (Jind Census 2027)

जनगणना का कार्य राष्ट्रीय स्तर पर की जाने वाली एक महत्वपूर्ण प्रकिया है। इसलिए सभी स्कूल मुखिया जनगणना में कार्य करने वाले प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के खाली समय (आफ पीरियड) में आवश्यक छूट दें। जहां तक जरूरत पड़े, तो समय सारणी भी उसी हिसाब से बनाएं, जिससे छात्रों की भी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो व जनगणना का कार्य भी समय पर पूरा हो सके। जिला स्तर की सभी बैठकों में इस विषय पर अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। अगर कोई स्कूल मुखिया जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सहयोग नहीं कर रहा है, तो मुखिया का नाम, स्कूल का नाम व पद विवरण सहित कार्यालय में भिजवाने के आदेश दिए हैं।

ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लेने वाले 10 शिक्षकों ने रखा पक्ष (Jind Census 2027)

जनगणना की ट्रेनिंग से अनुपस्थित रहने शिक्षकों को डीसी की तरफ से कारण बताओ नाेटिस जारी किए गए थे। 10 शिक्षकों की तरफ से दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं थे। कार्रवाई से पहले इन शिक्षकों अपना पक्ष रखने का मौका देते हुए शुक्रवार को डीसी कार्यालय में दस्तावेजों सहित बुलाया गया। सभी ने ट्रेनिंग से अनुपस्थित रहने के जो कारण दिए, वे सही पाए गए। जिसके चलते किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव के राजकीय स्कूल के शिक्षक की ड्यूटी 20 अप्रैल को जनगणना में लगाई गई थी। जबकि उससे पहले ही 18 अप्रैल को स्कूल मुखिया ने उसका अवकाश स्वीकार किया था। एक शिक्षक की जनगणना में ड्यूटी 15 अप्रैल को लगी। जबकि वह हड्डी में फ्रेक्चर की वजह से अवकाश पर था। एक शिक्षिका मातृत्व अवकाश पर होने के कारण ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो सकी। एक शिक्षिका बेटे की शादी की वजह से ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो पाई। बाद में उसने ड्यूटी ज्वाइन करते हुए जनगणना का कार्य शुरू कर दिया था।

Related News

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...

Jind news : जींद में पल भर के गुस्से ने बना दिया कातिल, पड़ोसी की ईंट मार हत्या

एकता क्रांति न्यूज। जींद : हरियाणा के जींद जिले के थुआ गांव में एक (Jind news) व्यक्ति ने पड़ोसी के सिर में ईंट मारकर...

Sports news : 550 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला, जींद की बेटी शिल्पा ने जीता गोल्ड

एकता क्रांति न्यूज, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एथलीटों ने 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स (Sports news) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी...