Jind Congress List : जींद में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी गठित, पुराने अनुभवी चेहरों को मौका

Date:

Jind Congress List : हरियाणा के जींद में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इसमें नवीन सांगवान को महासचिव नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने बताया कि राव नरेंद्र सिंह ने जो सूची जारी की है, उसमें राममेहर मलिक निडाना, राजा सरपंच कंडेला , राजू लखीना व वजीर सिंह पानू को उपप्रधान नियुक्त किया है। इसके अलावा पवन दूहन को संगठन महासचिव, इशाक खान भाटी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। हैबतपुर ने बताया कि महासचिव के रूप में प्रदेशाध्यक्ष ने जितेंद्र लाठर, सुभाष लाठर, सोनू शर्मा बुआना, संदीप सिंगला, दीपक पिंडारा, दरवेश पूनिया, नवीन सांगवान, सुरेश शर्मा की नियुक्ति की है।

Jind Congress List : ये भी बनाए कार्यकारिणी के सदस्य 

इसके अलावा सचिव के रूप में कुलवंत लाठर, दिनेश कुमार, धर्मपाल प्रधान, मनजीत सैनी, श्रीचंद जैन, कैलाश गोयल, सरदार नरवीर, सीमा बिरोली, सुखविंदर कौर, मनजीत दहिया, बाला शर्मा, राजकुमार वाल्मीकि, सुमेर नायक, दिनेश आसन, रिंकू खान, बंसीलाल गोहियां को नियुक्त किया है।

ऋषिपाल हैबतपुर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें संगठन मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

Jind Congress List District executive of Congress formed in Jind, Naveen Sangwan became general secretary
Jind Congress List District executive of Congress formed in Jind, Naveen Sangwan became general secretary

Jind Congress List : पुराने अनुभवी चेहरों को मौका 

कांग्रेस कार्यकारिणी की जो सूची जारी की गई है, उसमें कांग्रेस ने पुराने अनुभवी, नए चेहरे तथा महिलाओं का विशेष सामंजस्य बैठाया है। राममेहर मलिक निडाना, राजू लखीना, वजीर सिंह पानू पुराने कांग्रेसी हैं। इसके अलावा पवन दूहन कांग्रेस सेवादल से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। इशाक खान भाटी भी पुराने कांग्रेसी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने दीपक पिंडारा, नवीन सांगवान, दरवेश पूनिया, सोनू शर्मा बुआना जैसे युवाओं को भी कार्यकारिणी में जगह देकर उनका मान बढ़ाया है। धर्मपाल प्रधान, मनजीत सैनी, श्रीचंद जैन, कैलाश गोयल काफी पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।

महिलाओं में सीमा बिरोली जिला परिषद की चेयरमैन रह चुकी हैं। वहीं सुखविंदर कौर, बाला शर्मा भी कांग्रेस के पुराने चेहरों में शामिल हैं। इन महिलाओं की अपनी खुद की भी अलग पहचान हैं। कांग्रेस कार्यकारिणी में हर वर्ग के लोग शामिल किए गए हैं। इस कार्यकारिणी का अभी तक कोई विरोध सामने नहीं आया है। सभी गुटों के नेता इसमें शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर का भी आज तक किसी नेता ने कोई विरोध नहीं किया है। हैबतपुर पुराने कांग्रेसी हैं तथा उनका कांग्रेस के गुटों के सभी नेताओं के साथ अच्छा व्यवहार रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related