Kaithal Cheeka Fourlane : हरियाणा में नेशनल हाईवे और फोरलेन हाईवे का जाल बिछा हुआ है। सरकार लगातार नए-नए हाईवे मंजूर कर रही है। इसी कड़ी में एक और फोरलेन प्रोजक्ट को सरकार ने मंजूरी दी है। जी हां कैथल से चीका के बीच फोरलेन प्रोजक्ट को सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए विधायक देवेंद्र हंस काफी समय से प्रयासरत थे। फोरलेन की मंजूरी से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
बता दें कि कैथल-चीका रोड फिलहाल काफी संकरा है और इसके चलते हादसों का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों की काफी लंबे समय से इस रोड को फोरलेन बनाने की मांग की जा रही थी। विधायक देवेंद्र हंस भी इसके लिए लगातार पैरवी कर रहे थे। दरअसल कैथल-चीका रोड पर अब वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
फोरलेन बनने के बाद काफी राहत मिलेगी। कैथल चीका फोरलेन बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे कैथल और चीका के बीच सफर का समय कम होगा तथा दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

Kaithal Cheeka Fourlane : पंजाब की तरफ होगी समय की बचत
कैथल चीका फोरलेन बनने के बाद पंजाब की तरफ जाते समय वाहन चालकों को समय की बचत होगी। गुहला, चीका के बाद पंजाब की सीमा शुरू हो जाती है और कैथल से पटियाला की तरफ हजारों वाहन चालक इस रास्ते से जाते हैं। इन सभी वाहन चालकों को फायदा होगा। इस लिहाज से परियोजना क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। व्यापारियों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क से बाहरी निवेश और कारोबार को नई दिशा मिलेगी।
Kaithal Cheeka Fourlane : काम दूसरे विधायक नहीं करवा पाए, देवेंद्र हंस ने करवाया
कैथल से चीका तक फोरलेन सड़क की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों के सोशल मीडिया पर कमेंट आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर क्षेत्र के पिछले नेताओं और विधायक देवेंद्र हंस के बीच की राजनीति में देवेंद्र हंस को विजेता बना डाला। लोगों का कहना है कि जो काम पुराने दिग्गज और पार्टी के साथ जुड़े नेता नहीं करवा पाए वहीं काम विपक्ष का नेता होने के बावजूद भी देवेंद्र हंस करवाने में कमयाब रहे।

