Tuesday, July 14, 2026
HomeहरियाणाHisar Ring Road : मुकलान से तलवंडी राणा तक बनेगा नया कॉरिडोर,...

Hisar Ring Road : मुकलान से तलवंडी राणा तक बनेगा नया कॉरिडोर, 3400 करोड़ होंगे खर्च

Hisar Ring Road update : हरियाणा के हिसार जिले के रिंग रोड प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जमीन के कलेक्टर रेट में प्रस्तावित बढ़ोतरी और डिजाइन में किए गए बदलावों के कारण परियोजना की लागत में बड़ा इजाफा हुआ है। जून 2025 में जिस परियोजना का अनुमानित खर्च करीब 1900 करोड़ रुपये था, वह अब बढ़कर लगभग 3400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बता दें कि हिसार रिंग रोड की लंबाई भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई गई है। पहले इसे 25.3 किलोमीटर प्रस्तावित किया गया था, बाद में 38.4 किलोमीटर किया गया और अब अंतिम डीपीआर 41 किलोमीटर के हिसाब से तैयार की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने संशोधित डीपीआर अपने मुख्यालय भेज दी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि मार्च के अंत तक इसे अंतिम मंजूरी मिल सकती है।

Hisar Ring Road map : भूमि अधिग्रहण बना सबसे बड़ा खर्च

परियोजना की लागत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह भूमि अधिग्रहण को माना जा रहा है। रिंग रोड निर्माण के लिए लगभग 667 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जानी है। कलेक्टर रेट बढ़ने के प्रस्ताव के चलते केवल जमीन अधिग्रहण पर ही करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि निर्माण कार्य पर लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Hisar Ring Road new update map latest hisar bypass project full detail
Hisar Ring Road new update map latest hisar bypass project full detail

प्रस्तावित रिंग रोड मुकलान से शुरू होकर तलवंडी राणा के पास चंडीगढ़ हाईवे से जुड़ेगा। इसके निर्माण से सिरसा रोड, राजगढ़ रोड, दिल्ली रोड और चंडीगढ़ रोड के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी। भारी वाहनों को शहर के भीतर से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे हिसार में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में लगभग 70 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना है।

Hisar Ring Road: 20 से अधिक गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

यह रिंग रोड परियोजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी गेमचेंजर साबित हो सकती है। भगाना, लाडवा, कैमरी, मिर्जापुर, नियाणा, धान्सू, गंगवा और तलवंडी राणा समेत 20 से ज्यादा गांवों को राष्ट्रीय राजमार्गों से सीधा संपर्क मिलेगा। वर्तमान में दिल्ली रोड और चंडीगढ़ रोड के बीच प्रभावी वैकल्पिक मार्ग की कमी है, जिसे यह परियोजना पूरा करेगी।

Hisar Ring Road : मार्च तक अंतिम मंजूरी की उम्मीद

हाल ही में एनएचएआई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। अतिरिक्त फ्लाईओवर और बढ़े हुए कलेक्टर रेट को ध्यान में रखते हुए संशोधित डीपीआर भेजी गई है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला के मुताबिक, केंद्र सरकार से मार्च के अंत तक मंजूरी मिलने की संभावना है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य को तेजी से शुरू किया जाएगा। रिंग रोड बनने के बाद हिसार में ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा, कनेक्टिविटी मजबूत होगी और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...