Khatkar Toll Plaza new rate : खटकड़ टोल प्लाजा पर बढ़ा 5 से 10 रुपए तक टोल टैक्स

Date:

Khatkar Toll Plaza new rate : जींद टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से वाहन गुजारने पर आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से पांच से लेकर 10 रुपये तक की टोल में वृद्धि की गई है। अब आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।

जींद जिले में तीन टोल प्लाजा पर कितना टोल टैक्स बढ़ा ? (Khatkar Toll Plaza new rate)

जींद जिले में तीन टोल प्लाजा हैं। इनमें जींद-नरवाना मार्ग पर खटकड़ गांव के पास खटकड़ टोल प्लाजा, जींद-पटियाला मार्ग पर बद्दोवाल गांव के पास बद्दोवाल टोल प्लाजा व जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे पर भड़ताना गांव के पास है। टोल प्लाजा के रेटों में एक अप्रैल से वृद्धि होनी है। खटकड़ टोल प्लाजा पर पहले कार के 120 रुपये लगते थे, जो एक अप्रैल से 125 रुपये हो जाएंगे। कार चालकों को अब खटकड़ टोल पार करने पर पहले की बजाय पांच रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। इसी प्रकार लाइट मोटर व्हीकल के लिए पहले 195 रुपये लगते थे, जो अब 200 रुपये हो जाएंगे।

Khatkar Toll Plaza new rate: Toll tax increased by Rs 5 to 10 at Khatkar Toll Plaza.
Khatkar Toll Plaza new rate: Toll tax increased by Rs 5 to 10 at Khatkar Toll Plaza.

 

इन वाहनों पर टोल टैक्स जानिए  (Khatkar Toll Plaza new rate)

टू एक्सल हेवी व्हीकल के लिए पहले 410 रुपये लगते थे। इसमें 10 रुपये की वृद्धि हो गई है। अब इन वाहन चालकों को 420 रुपये देने होंगे। थ्री एक्सल हेवी व्हीकल के लिए पहले 445 रुपये लगते थे, जो अब 455 रुपये लगेंगे। सबसे हेवी वाहन यानी छह एक्सल के लिए पहले 640 रुपये लगते थे। इसमें अब 15 रुपये की वृद्धि हुई है। अब इन वाहन चालकों को 655 रुपये देने होंगे।

खटकड़ टोल प्लाजा जीएम संदीप कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से टोल प्लाजा के रेटों में पांच से 10 रुपये की वृद्धि हो जाएगी। पहले कार के 120 रुपये लगते थे, जो अब 125 रुपये देने होंगे। सबसे ज्यादा छह एक्सल हैवी वाहन में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related