KKR IPL: KKR ने अब तक करीब 3 बार IPL की चैंपियन जीत ली है लेकिन अब 28 मार्च से शुरू होने वाला सीज़न काफी चुनौती से भरा नज़र आ रहा है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब एक हफ्ते का भी समय नहीं बचा है और टीम के गेंदबाज़ों के आक्रमण की दो मुख्य कड़ियाँ टूटती नज़र आ रही है। KKR IPL
टीम के मुख्य गेंदबाज़ मथीशा पथिराना अपनी फिटनेस समस्याओं के चलते गेम से बहार हो गए है जबकि हेड कोच अभिषेक नायर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साफ किया कि पथिराना फिलहाल कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल की नगरानी में है। जो अप्रैल के हाफ तक मैदान में उतरना संभव नहीं है।
हर्षित राणा का बाहर होना बड़ा घाटा, रिप्लेसमेंट पर मंथन शुरू KKR IPL

केकेआर के लिए पथिराना से भी बड़ा सिरदर्द हर्षित राणा का पूरे सीजन से बाहर होना है। हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप 2026 के दौनज़र आ रान साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में हर्षित बुरी तरह चोटिल हो गए थे। मुंबई में हुई सर्जरी के बाद वे फिलहाल रिकवरी मोड पर हैं, लेकिन आईपीएल के इस सीजन में उनकी कमी खलेगी।
अभिषेक नायर ने बताया कि हर्षित फिलहाल बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में हैं। टीम मैनेजमेंट अब उनके विकल्प के तौर पर अनुभवी नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह और केएम आसिफ जैसे नामों पर विचार कर रहा है, जिन्हें हाल ही में नेट सत्र और ट्रायल्स के लिए बुलाया गया था। KKR IPL
गेंदबाजी आक्रमण को लेकर बढ़ी अभिषेक नायर की टेंशन KKR IPL
पथिराना और हर्षित के बिना केकेआर का पेस अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है। पथिराना डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ माने जाते हैं और उनकी गैर-मौजूदगी में अंतिम ओवरों में रन रोकना कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा।
अभिषेक नायर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि दो मुख्य गेंदबाजों का एक साथ अनअवेलेबल होना किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका है। हालांकि, कोच ने उम्मीद जताई कि पथिराना अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक रिकवर होकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे, जिससे सीजन के दूसरे हाफ में टीम को मजबूती मिलेगी।
क्या ट्रॉयल पर आए गेंदबाज भर पाएंगे खाली जगह?
हर्षित राणा की जगह लेने की रेस में नवदीप सैनी का नाम सबसे आगे चल रहा है, क्योंकि उनके पास अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है। वहीं, सिमरजीत और केएम आसिफ ने भी घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया है। केकेआर मैनेजमेंट अगले दो-तीन दिनों में इनमें से किसी एक नाम पर आधिकारिक मुहर लगा सकता है।
फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह नई गेंदबाजी यूनिट ईडन गार्डन्स की पिच पर वही पुराना जादू बिखेर पाएगी या चोटों का यह सिलसिला टीम के खिताब बचाने के सपने को चकनाचूर कर देगा। KKR IPL

