हरियाणा के कई क्षेत्रो में आज गरज के साथ आंधी-तूफां के साथ बरसेंगे बदरा, जानें यहां आपके शहर का मौसमी मिजाज

Date:

Haryana Rain Alert : हरियाणा में बरसात से लोगों को बेहद राहत मिली है। 27 अगस्त को कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अलर्ट भी आ गया है। इसमें आज 28 अगस्त, गुरुवार के लिए के लिए चेतावनी जारी की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कई क्षेत्रों में बरसात की आशंका जताई है। IMD ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज नाउकास्ट वार्निंग जारी की है, जिसका मतलब है कि अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे की दर से मध्यम से भारी बरसात हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह चेतावनी अगले 3 से 6 घंटों तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान तेज बरसात के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

चलेंगी प्रदेश में इतनी तेज हवाएं

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा में गुरुवार को गरज के साथ आंधी-पानी आने की आशंका हैं। मौसम में धुंधलापन रहेग, हवाएं पूर्व दक्षिण पूर्व की दिशा में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। 70 प्रतिशत बरसात की आशंका है, देर रात गरज के साथ आंधी-पानी आएगा। मौसम में धुंधलापन रहेगा, हवाएं पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। प्रदेशवासियों को सतर्क एवं सावधान रहना होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related