Haryana singher Masoom Sharma Controversy : हरियाणा के फेमस सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। जींद में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में कलाकार मासूम शर्मा की पूर्व सरंपच के बीच तकरार हो गई और कहासुनी के बाद कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा। दरअसल जींद में आयोजित एक पारिवारिक समारोह के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का लाइव शो विवादों (Masoom sharma ex sarpanch contoversy) में घिर गया।
कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर मौजूद गांव मुआना के पूर्व सरपंच और कुछ युवाओं को नीचे उतरने के लिए कहने पर माहौल गरमा गया। देखते ही देखते बहस बढ़ी और बाउंसरों व युवाओं के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। हंगामे के चलते शो को बीच में ही बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की 25वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर आयोजित किया गया था।

समारोह जींद के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में हुआ था। आयोजन की जिम्मेदारी कविता के पति और यूट्यूबर धरमू ने संभाली थी। कार्यक्रम में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और गांव मुआना के कई करीबी लोग शामिल हुए थे।
Masoom Sharma Controversy : स्टेज खाली करने की बात से शुरू हुआ विवाद
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों की मानें तो कार्यक्रम में पहले से अन्य कलाकार प्रस्तुति दे रहे थे और पूर्व सरपंच सहित कुछ लोग स्टेज पर बैठे हुए थे। जब मासूम शर्मा परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने स्टेज खाली करने को कहा। उन्होंने मंच से कहा कि उनके प्रदर्शन के दौरान कोई भी व्यक्ति चाहे वह सरपंच, विधायक या मंत्री क्यों न हो, स्टेज पर नहीं रहेगा और सभी नीचे बैठकर कार्यक्रम देखें। मासूम की इस टिप्पणी पर पूर्व सरपंच और उनके समर्थक नाराज हो गए। उन्होंने जवाब में कहा कि वे नीचे उतर रहे हैं, लेकिन बातचीत के तरीके पर आपत्ति जताई। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस तेज हो गई।
Masoom Sharma Controversy : बाउंसरों और युवाओं के बीच धक्का-मुक्की
स्थिति तब और बिगड़ गई जब स्टेज से लोगों को नीचे उतारने के दौरान युवाओं और बाउंसरों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया। हंगामे के कारण कार्यक्रम करीब एक घंटे बाद रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि मासूम शर्मा ने इसी दौरान अपना गीत “बोल तेरे मीठे-मीठे बोल, बात तेरी साच्ची लागै सै” शुरू किया था, लेकिन विवाद के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Masoom Sharma Controversy : पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी
गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम पारिवारिक था और सम्मानजनक व्यवहार अपेक्षित था। उनके अनुसार, मासूम शर्मा को बोलने में संयम रखना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि कलाकार ने अनावश्यक रूप से बात को बढ़ाया, जिससे युवाओं में रोष पैदा हुआ। बाद में मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा और बहनोई धरमू ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया। धरमू ने भी स्वीकार किया कि बोलने के तरीके को लेकर गलती हुई और यह परिवार का मामला था, जिसे आपसी समझ से सुलझा लिया गया।

