New sector news : किसान ई-भूमि पोर्टल पर सहमति या आपत्ति के साथ भूमि का मूल्य कर सकते हैं निर्धारित

Date:

New sector news :  नए सेक्टर विकसित करने के लिए नरवाना में व आसपास के गांव में लगभग 2067 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। एचएसवीपी संपदा अधिकारी सत्यवान सिंह मान ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में नए रिहायशी सेक्टर विकसित किए जाने की योजना तैयार की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत लगभग 2067 एकड़ भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 10 नए सेक्टर बसाए जाएंगे।

New sector news: Farmers can determine the value of land on the e-Bhoomi portal with consent or objection.
New sector news: Farmers can determine the value of land on the e-Bhoomi portal with consent or objection.

 

परियोजना किन-किन गांवों को कवर करेगी ? (New sector news)

यह परियोजना नरवाना शहर के साथ-साथ आसपास के राजस्व क्षेत्रों जैसे डूमरखां कलां, मोहल खेड़ा को भी कवर करेगी, जिससे पूरे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। संपदा अधिकारी सत्यवान मान ने भगवान परशुराम संस्थान में आयोजित एक विशेष शिविर के दौरान कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों और भूमि मालिकों को सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-भूमि पोर्टल के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

भूमि खरीद प्रक्रिया के लिए पोर्टल शुरु (New sector news)

उन्होंने बताया कि सरकार ने भूमि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ई-भूमि पोर्टल को चालू कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से इच्छुक भूमि मालिक अपनी जमीन का पूरा विवरण आनलाइन अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान इस पोर्टल पर अपनी सहमति या आपत्ति दर्ज करने के साथ-साथ अपनी भूमि का मूल्य भी स्वयं निर्धारित कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर एसडीओ तरुण कुमार व राजेंद्र आर्य मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related